फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   किसानों का प्रदर्शन, सरसों खरीद सुनिश्चित करने की मांग

किसानों का प्रदर्शन, सरसों खरीद सुनिश्चित करने की मांग

Sun, 18 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
किसानों का प्रदर्शन, सरसों खरीद सुनिश्चित करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान रामस्वरूप ढाणी गोपाल की अध्यक्षता में किसानों का प्रतिनिधिमंडल भट्टूमण्डी के मार्केटिंग बोर्ड के सचिव से मिला और सरसों की सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित करने के लिए ज्ञापन सौंपा। किसान सभा के जिला कमेटी सदस्य तथा विभिन्न गांवों से किसान देवीलाल पार्क भट्टू में इकट्ठे हुए और भट्टू मंडी में प्रदर्शन करते हुए मार्केटिंग बोर्ड के कार्यालय में पहुंचे।

किसानों ने सरसों की खरीद सरकारी मूल्य पर सुनिश्चित करने के बारे में ज्ञापन सौंपा। मार्केटिंग बोर्ड के सचिव ने पूर्ण आश्वासन दिया कि सरसों का एक-एक दाना सरकारी रेट यानि 4 हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। प्रदर्शनकारी किसानों को संबोधित करते हुए रामस्वरूप ढाणी गोपाल ने बताया कि सचिव ने सरकारी रेट पर सरसों की फसल खरीदने का आश्वासन दिया है। यदि सरकारी रेट पर खरीद में कोई आनाकानी की गई तो किसान सभा इसका कड़ा विरोध करेगी और अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए यह भी बताया कि सरसों की खरीद बारे लगाई गई सभी शर्ते हटाई जाए। प्रदर्शन में जिला कमेटी सदस्य कौर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, केवल सिंह, गुरजंट सिंह, विष्णुदत्त शर्मा, मुंशीराम, विजय सिंह, बलबीर सिंह, रोहताश, जगदीश आदि किसान नेताओं ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed