फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   व्यापार मंडल अनाज मंडी एसोसिएशन ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर दिया धरना

व्यापार मंडल अनाज मंडी एसोसिएशन ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर दिया धरना

Wed, 06 Sep 2017 12:49 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
व्यापार मंडल अनाज मंडी एसोसिएशन ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर दिया धरना
व्यापार मंडल अनाज मंडी एसोसिएशन ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर दिया धरना
विज्ञापन

- ई-ट्रेडिंग के विरोध में अनाज मंडी के व्यापारियों ने की सांकेतिक हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
हरियाणा सरकार द्वारा अनाज मंडियों के कारोबोर में ई-नैम व ऑनलाइन प्रणाली लागू करने को लेकर फतेहाबाद अनाज मंडी के व्यापारियों ने सांकेतिक हड़ताल की। व्यापार मंडल अनाज मंडी एसोसिएशन ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना दिया तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान आढ़तियों ने खरीद फरोख्त नहीं की। फतेहाबाद की मंडी में आई नरमे और ग्वार की की ढेरियों को वापस लौटा दिया गया। जिला प्रधान प्रेेमचंद्र मित्तल व वरिष्ठ उपप्रधान सुरेश बुलाढ़िया ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार ई-नेम के माध्यम से आढ़ती कारोबार को कम्प्यूटराज्ड करना चाहती है और किसानों को ई-प्रणाली और आनलाइन के माध्यम से ही भुगतान करने का आदेश दे चुकी है। यह बिल्कुल अव्यवहारिक योजना है। जिसे लागू करने में सरकार सहित आढ़ती, व्यापारी व किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ दावा करती है कि किसान को उसकी फसल का भुगतान 72 घंटे के भीतर किया जाता है, जबकि आढ़तियों को 15-20 दिन तक भुगतान नहीं होता, जबकि आढ़ति 24 घंटे के भीतर अपने किसान को पूरा भुगतान कर चुका होता है। उन्होंने कहा कि फसल की बिजाई से लेकर अनाज मंडी तक आने के दौरान हर आढ़ती अपने किसान को बड़ी राशि एडवांस के रूप में दे चुका होता है, जो फसल आने पर हिसाब होता है। उन्होंने कहा कि आढ़ती व किसानों का चोली दामन का साथ है। मित्तल और बुलाढ़िया ने कहा कि उन्होंने बताया कि धान की कई प्रकार की वैरायटी होती है, जिसके दाम काफी कम ज्यादा होते हैं। ऐसे में धान की आनलाइन खरीद करने से पता नहीं लगेगा की यह धान कौन सी वैरायटी का है। उन्होंने बताया कि मंडियों में लगभग लाखों व्यापारी अनाज के व्यापार से जुड़े हुए हैं, अनाज की आनलाइन खरीद होने व फसल का भुगतान आढ़तियों के माध्यम से ना होने से हरियाणा की मंडियां बंद होने के कगार पर आ जाएंगी। इस मौके पर विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, सचिव रमेश तनेजा, उप प्रधान संतलाल मेहता, सह सचिव दलबीर कंबोज, कोषाध्यक्ष रमेश नागपाल, कुलजीत कुलड़िया, प्रवीण सेठी, संजय मुंजाल, सतपाल सचदेवा, सुभाष ललित, पूर्व कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश सचदेवा, श्याम बाघला, मक्खन लाल, नंदी ग्रोवर, साहिल चौधरी, बागराम, संजय मुंजाल, जगदीश नैन, सुभाष ढ़ाका, सुरेंद्र लेगा और व्यापार मंडल के लेखाकार विजय कक्कड़ मौजूद थे।
03 मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना पर व्यापारियों के साथ बैठे विधायक बलवान सिंह
04 धरना पर नारेबाजी करते व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed