फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   13 lakhs were cheated from a person by luring him to earn money sitting at home

Fatehabad News: घर बैठे कमाने का लालच देकर व्यक्ति से 13 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
13 lakhs were cheated from a person by luring him to earn money sitting at home
फतेहाबाद। साइबर ठगों ने घर बैठे कमाई करने का लालच देकर हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के चालक से 13 लाख रुपये ठग लिए। मामले को लेकर साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने गांव भिरड़ाना निवासी सुरजीत सिंह के बयान पर आरोपी सृष्टि सेन नाम की महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव भिरड़ाना निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि वह हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड में चालक के पद पर नियुक्त है और रतिया में तैनात है। सुरजीत सिंह ने बताया कि 10 जून को उसके पास टेलीग्राम पर सृष्टि सेन के नाम से घर बैठे जॉब करके पैसा कमाने के लिए मैसेज आया। इसके बाद सृष्टि सेन ने टेलीग्राम पर ही बातचीत शुरू कर दी। उसने उसे एक कंपनी में घर बैठे काम करके रुपये कमाने के बारे में बताया और कहा कि कंपनी में रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा। इसमें घर बैठे-बैठे फूड का ऑर्डर लगाना है। वॉलेट से पैसे कट जाएंगे और इसके बाद कमीशन मिल जाएगा। इसके बाद उसने झांसे में आकर जॉब के लिए सहमति दे दी।
विज्ञापन

आरोपी द्वारा टेलीग्राम पर लिंक दिया गया, जिसमें उसका रजिस्ट्रेशन हो गया। रजिस्ट्रेशन के बाद एप के डेमो वॉलेट में 11 हजार रुपये दिखाई देने लगे। इसके बाद उसने ऑर्डर लगाए तो उसे 900 रुपये कमाई हुई। इसके बार उसे आरोपी सृ़ष्टि सेन ने ग्रुप में एड कर लिया। आरोप है कि इसके बाद कमाई माइनस 65651 दिखाई देने लगी और खाते में 221450 रुपये की राशि होल्ड दिखाई देने लगी। जब उसने कारण पूछा तो आरोपी महिला ने बताया कि तीन बड़े ऑर्डर लग सकते हैं और कमाई पांच गुना होगी। इसलिए पहले पांच गुना ही राशि वॉलेट से निकाली जाती है। वॉलेट में पर्याप्त राशि नहीं है, इसलिए माइनस वाली राशि भरनी होगी। इसके बाद उसने माइनस दिखाई दे रही राशि उनके बैंक खाते में डाल दी। इसके बाद ठीक हो गया लेकिन फिर राशि माइनस में दिखाई देने लगी और राशि होल्ड हो गई। इसके बाद उसने फिर आरोपी महिला के दिए गए बैंक खाते में राशि डाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 11 जून 2023 से लेकर 27 जून 2023 तक करीब 13 लाख 21 हजार 383 रुपये की राशि आईएमपीएस व यूपीआई द्वारा दिए गए विभिन्न बैंक खातों में डाली है। आरोप है कि उसके वॉलेट में 19 लाख की राशि दिखाई देने लगी। जब उसने आरोपी सृष्टि सेन से बात की तो उसने कहा कि कुल राशि का 50 फीसदी और जमा करवाना होगा, नहीं तो राशि खाते में नहीं आएगी। जब उसने सृष्टि सेन से उसका मोबाइल नंबर मांगा तो वह राशि डालने के लिए दबाव बनाने लगी। आरोप है कि सृष्टि सेन ने विश्वास में लेकर व घर में बैठे ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर करीब 13 लाख रुपये की राशि अलग-अलग बैंक खातों में डलवाकर धोखाधड़ी से हड़प ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed