{"_id":"5b26aab94f1c1bf76e8b8899","slug":"121529260729-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में जारी होगी अध्यापकों की वरिष्ठता सूची, डीईईओ ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में जारी होगी अध्यापकों की वरिष्ठता सूची, डीईईओ ने दिया आश्वासन
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन में जारी होगी अध्यापकों की वरिष्ठता सूची, डीईईओ ने दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का प्रतिनिधिमंडल अध्यापकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई से मिला। बैठक में अध्यापकों की समस्याओं को लेकर जिला प्रधान सुरजीत दुसाद व जिला सचिव कृष्ण नैन ने विस्तार से चर्चा की। संगीता बिश्नोई ने कहा कि जेबीटी की वरिष्ठता सूची जारी 2 दिन बाद कर दी जाएगी। बिजली के बिलों के लिए सभी ब्लॉकों में 3-3 लाख डाल दिए गए हैं। भविष्य के लिए प्राइमरी, मिडिल के लिए बिजली विभाग से बातचीत कर सीधा बिजली विभाग को भुगतान किया जाएगा। पार्ट टाइम के लिए बजट जारी कर दिया गया है बाकी रिपोर्ट ब्लॉक अनुसार मांग ली जाएगी। इसके साथ ही अध्यापक डायरियों का प्रबंध किया जाएगा। प्राइवेट स्कूलों द्वारा एसएलसी दिलवाने के बारे में शीघ्र ही पत्र जारी कर दिया जाएगा। मौलिक मुख्याध्यापकों के एपीआर ब्लॉक वाइज भेजी जा रही है। 1-2 ब्लॉक की अभी पेंडिंग है, जिन अध्यापकों की फाइल निदेशक महोदय पंचकूला गई हुई हैं उनको वापस जिला में शीघ्र लाया जाएगा। बैठक में राज्य कमेटी सदस्य राजपाल मिताथल, कुरड़ाराम जिला उपप्रधान, देशराज माचरा, जिला कमेटी सदस्य रामनिवास वर्मा, हरपाल हुड्डा आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।