फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   गर्मी से बचने के लिए नागरिक ज्यादा से ज्यादा स्वच्छ पेयजल का प्रयोग करे : डीसी

गर्मी से बचने के लिए नागरिक ज्यादा से ज्यादा स्वच्छ पेयजल का प्रयोग करे : डीसी

Fri, 25 May 2018 12:37 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए नागरिक ज्यादा से ज्यादा स्वच्छ पेयजल का प्रयोग करे : डीसी
गर्मी से बचने के स्वच्छ पेयजल का प्रयोग करें : डीसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
उपायुक्त डॉ हरदीप सिंह ने जिलावासियों से बढ़ती गर्मी से बचाव के लिए दैनिक जीवन में एहतियात बरतने का आग्रह किया है। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। उपायुक्त ने कहा कि लू के प्रभाव को कम करने तथा गर्मी के स्ट्रोक से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी पर अमल करने से कारगर बचाव हो सकता है। उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण हमारे शरीर में पानी की मात्रा तेजी से कम होती है, इसलिए पूरे दिन भर पर्याप्त मात्रा में पानी पियें, प्यास महसूस न हो तब भी पानी पियें। इससे शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है और हम डी-हाइड्रेशन के शिकार होने से बच जाते हैं। मौसम की जानकारी के लिए जिला में कंट्रोल रूम 01667-230018 भी स्थापित किया गया है।
धूप में बाहर जाने के दौरान हल्के रंगो के, ढीले फिटिंग के तथा सूती कपड़े पहनें। सुरक्षात्मक चश्में, छाता, पगड़ी, दुपट्टा, टोपी, जूते या चप्पलों का उपयोग करें। यात्रा करते समय पानी जरूर साथ में रखें। यदि आप बाहर काम करते हैं तो टोपी या छाते का उपयोग करें तथा अपने सिर, गर्दन, चेहरे और अंगो पर नम कपडा रखें। शरीर को पुन: हाइड्रेट करने के लिए ओ.आर.एस. का घोल, घर का बना पेय जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का प्रयोग करें। गर्मी के स्ट्रोक, गर्मी के दाने या गर्मी से ऐंठन, कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, मितली और दौरे के लक्षणों को पहचानें तथा यदि आप बेहोशी या बीमार महसूस कर रहें हैं तो तत्काल चिकित्सक से परामर्श करें। जानवरों को छाया में रखें ओर उन्हें पीने का पर्याप्त पानी दें। अपना घर ठंडा रखें। दिन के दौरान पर्दे, शटर का उपयोग करें। रात में खिडकियां खुली रखें। पंखों, नम कपड़ों का प्रयोग करें। ठंडे पानी से स्नान करें।
विज्ञापन

स्कूल संचालकों से भी कहा है कि वे स्कूल वाहनों को छायादार क्षेत्र या शेड के नीचे खड़ा करे। नागरिक दोपहर 12 से 3:30 बजे के बीच बाहर जाने से बचें। भारी, काले व तंग कपडे पहनने से बचें। तापमान अधिक होने की स्थिति में मेहनत का कार्य करने से बचें। दिन के गर्म समय में खाना पकाने से बचें व खाना बनाते समय दरवाजे और खिड़कियों खोलकर रखें। शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय से बचें जो शरीर में पानी की कमी करते हैं। उन्होंने कहा कि उच्च प्रोटीनयुक्त व बासी भोजन न खायें। नींबू पानी, प्याज, शरबत, राबड़ी आदि शीतल पेय पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed