{"_id":"5acbb7064f1c1b636b8b49ed","slug":"121523300102-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों के लिए घोषणा करने पर सीएम का आभार जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों के लिए घोषणा करने पर सीएम का आभार जताया
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों ने सीएम का आभार जताया
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। विराट व्यापारी सम्मेलन रोहतक में फतेहाबाद जिले की सभी मंडियों के व्यापारियों ने शिरकत की। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान डॉ. आत्म प्रकाश मेहता, डॉ. राधेश्याम टांटिया, किशन चंद आहूजा, पवन नागपाल, शिव दयाल नारंग, संस्करण वर्मा, अशोक नारंग, प्रेम आहूजा, रमेश अरोड़ा, राजेंद्र आहूजा, अशोक खट्टर, मान सिंह गढ़वाल, राजेंद्र गिल्होत्रा, फतेहाबाद चंद गाबा, अनाजमंडी प्रधान सुभाष मुंजाल व सभी ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा सम्मेलन में व्यापारियों के हित में की गई घोषणाओं का स्वागत किया है। जिला प्रधान आत्म प्रकाश मेहता ने कहा कि प्रदेश में जिला स्तर पर व्यापारी कल्याण बोर्ड की समितियों का गठन किया जाएगा। इन जिला स्तरीय समितियों के माध्यम से व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। वहीं व्यापारियों की जान व माल की सुरक्षा के लिए 5 से 25 लाख रुपये का मुफ्त बीमा कराया जाएगा। जिसका खर्च बोर्ड व सरकार वहन करेगी।