फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जिलेभर में सीएम फ्लाइंग व गुप्तचर विभाग के छापे, कई फैक्ट्रियों से लिए सैंपल, दो शराब ठेके सील

जिलेभर में सीएम फ्लाइंग व गुप्तचर विभाग के छापे, कई फैक्ट्रियों से लिए सैंपल, दो शराब ठेके सील

Wed, 28 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
जिलेभर में सीएम फ्लाइंग व गुप्तचर विभाग के छापे, कई फैक्ट्रियों से लिए सैंपल, दो शराब ठेके सील
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद/रतिया/टोहाना।
जिले में मंगलवार को सीएम फ्लाइंग, गुप्तचर विभाग और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त छापेमारी से हड़कंप रहा। तीनों विभागों ने एक पूर्व नियोजित अभियान के तहत एक ही दिन और एक ही समय में फतेहाबाद, रतिया, टोहाना में छापेमारी कर विभिन्न फैक्ट्रियों में खाद्य पदार्थों व मसालों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा। वहीं रतिया में अवैध सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए छापेमारी की गई, जिसमें दो दर्जन के करीब अवैध सिलेंडरों को पकड़ा गया। इतना ही नहीं, टोहाना में अनियमितता पाए जाने पर शराब का एक ठेका भी सील कर दिया गया। छापेमारी में कई जगह पुलिस बल छापेमार टीमों के साथ रही।
फतेहाबाद के सिरसा रोड स्थित बाला जी केमिकल्स के गोदाम में घटिया क्वालिटी के खाद्य पदार्थ पाउडर मिलने की शिकायत के बाद छापामार कार्यवाही करने पहुंची सीएम फ्लाइंग, गुप्तचर विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गोदाम का एक-एक कोना खंगाला और गोदाम में रखे गए विभिन्न खाद्य पदार्थों के पाउडरों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

विभाग की इस कार्यवाही से पूरे शहर में सनसनी फैल गई और आसपास की कई फैक्ट्रियों के लोग भी इस दौरान मौके पर आ खड़े हुए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस कार्यवाही में डिप्टी सीएमओ डॉ. गिरीश की अगुवाई में स्टार्च, ग्लूकोज पाउडर, मिल्क पाउडर, देसी घी, व आईसक्रीम व टॉफियों में इस्तेमाल होने वाले कई केमिकल्स के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भिजवा दिए। इसके अलावा गोदाम में रखे हुए पाउडरों के सैकड़ों कट्टों पर कोई मार्का ही नहीं था। जिस पर विभाग ने अपनी नजरें टेढ़ी की हुई थी। इसके बाद सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों ने सेल टैक्स विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुला लिया। सेल टैक्स अधिकारी गोल्डन जैन के नेतृत्व में पहुंची टीम ने माल को देखने के बाद बाला जी केमिकल्स के संचालक महेंद्र से उनके कागजात वेरिफिकेशन के लिए लिए हैं। जैन ने कहा कि ेेेवेरिफिकेशन के बाद ही सेल टैक्स अधिकारी इस बात की तस्दीक करेंगे कि गोदाम में रखे माल के कागज पूरे हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेयरी की एक गाड़ी पहुंची मिल्क पाउडर लेने
मंगलवार को छापामार टीम जब गोदाम में अपनी कार्यवाही कर रही थी तो इसी दौरान स्थानीय डेयरी की एक गाड़ी मिल्क पाउडर के दो कट्टे लेने के लिए पहुंच गई। जिसके बाद सीएम फ्लाइंग की टीम को पता चला कि गोदाम में रखे मिल्क पाउडर को शहर के डेयरी संचालक खरीदते हैं और इसके बाद वो उसका दूध बनाकर लोगों को बेच रहे हैं। इसके बाद सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों ने उक्त ड्राइवर और गोदाम मालिक को आमने-सामने बैठाकर बात भी करवाई जिसके बाद मिल्क पाउडर के दो कट्टे इसी गोदाम से खरीदे जाने की पुष्टि भी हुई।

ये कहते हैं अधिकारी
शिकायत मिली थी कि बाला केमिकल्स के इस गोदाम में घटिया क्वालिटी के खाद्य पदार्थ पाउडर हैं। इसके लिए हमने स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ और उनकी टीम को लेकर यहां पर छापा मारा और खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं। इसके अलावा हमने यहां पर कुछ और भी जांच कर रहे हैं। गोदाम में काफी माल पड़ा हुआ है, इसके लिए सेल टैक्स विभाग के अधिकारियों को बुला लिया गया है।
रणधीर सिंह, अधिकारी, सीएम फ्लाइंग।

गोदाम में स्टार्च, ग्लूकोज पाउडर, मिल्क पाउडर, आईसक्रीम और टॉफियों में डाला जाने वाला कैमिकल के सैंपल लिए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए चंडीगढ़ की लैब में भेजा जाएगा। जांच के बाद ही इस मामले में आगे की कार्यवाही की जा सकेगी।
डॉ गिरीश, डिप्टी सिविल सर्जन

बचाव में ये कहा बाला जी केमिकल्स के संचालक ने
हमारे गोदाम में कोई भी चीज गैरकानूनी रूप से नही रखी गई है। हमारे पास पूरे कागजात हैं जिन्हें अधिकारियों को दिखाया है। हम विभिन्न खाद्य पदार्थों को पाउडर के रूप में बाहर से ही खरीदते हैं और उचित मार्जन मिलने पर आगे बेच देते हैं। हमारे ग्राहक इंडिया के अंदर भी हैं और बाहर भी। हमनें कुछ भी गलत नहीं किया है।
महेंद्र, संचालक, बाला जी केमिकल्स


टोहाना में मसाला फैक्ट्रियों से भरे सैंपल, शराब के दो अवैध ठेके सील

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
सीएम फ्लाइंग, गुप्तचर विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टोहाना में छापामार कार्यवाही की। तीनों विभागों की टीमों ने टोहाना क्षेत्र में चल रही मसाला फैक्ट्रियों से विभिन्न मसालों के सैंपल लिए तो अवैध रूप से चल रहे शराब के दो ठेकों को भी सील किया।
विभिन्न सरकारी विभागों की संयुक्त टीम ने टोहाना में ओवरब्रिज के पास स्थित मसाला फैक्टरी से हल्दी, मिर्च, गर्म मसाला, वेयर हाउस गोदाम रोड से अरिहंत मार्का के गर्म मसाला व काली मिर्च के सैंपल लिए हैं। जिन्हें जांच के लिए चंडीगढ़ लैब में भेजा जाएगा।
सीएम फलाइंग इंचार्ज एसआई सुभाष ने बताया कि गुप्तचर विभाग, एसपी फतेहाबाद खुफिया तंत्र व स्वास्थ्य विभाग की मदद से यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। टीम में स्वास्थ्य विभाग से एसएमओ डा. सतीश गर्ग, एक्साईज विभाग से इंस्पेक्टर अशवनी कुमार, गुप्तचर विभाग से अजय कुमार, सोमप्रकाश, अजीत कुमार, मान सिंह व एसपी खुफिया तंत्र से विरेंद्र सिंह, करण सिंह भी शामिल थे।



रतिया में भी छापेमारी, 39 अवैध सिलेंडर जब्त
रतिया। गुप्तचर विभाग व सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने मंगलवार सुबह स्थायी अनाज मंडी में छापामार कार्यवाही करते हुए एक दुकान से कालाबाजारी करके बेचे जा रहे 39 गैस सिलेंडरों को जब्त किया है। छापामार टीम को देखकर दुकानदार पहले ही मौके से फरार हो गया। छापामार कार्यवाही की जानकारी मिलते ही रतिया शहर में हड़कंप मच गया और अवैध सिलेंडर का काम करने वाले कई दुकानदार भूमिगत हो गए। सीएम फ्लाइंग के फील्ड अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि उन्हेें व गुप्तचर विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि रतिया की अनाज मंडी में एक व्यक्ति अवैध रूप से रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करके बेचता है। खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक यादविन्द्र गिल ने बताया कि मौके पर उक्त दुकान से भारत व इंडेन कंपनी के 18 घरेलु व 21 कॉमर्शियल सहित 39 गैस सिलेंडर कब्जे में लिए हैं। सभी 39 सिलेंडरों को कब्जे में लेकर पुलिस विभाग को लिख दिया है। दूसरी ओर दुकान संचालक महेश कुमार मौका देखकर वहां से फरार हो गया है ।

जिले में छापेमारी से बाजार में हड़कंप
जिलेभर में सीएम फ्लाइंग व गुप्तचर विभाग ने मारे छापे, कई फैक्ट्रियों से लिए सैंपल, दो शराब ठेके सील
गोदाम से खाद्य पदार्थों के पाउडर, टोहाना में मसाला फैक्ट्रियों से लिए सैंपल, रतिया में सिलेंडर पकड़े
स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी रही साथ, सारे जिले में हड़कंप की स्थिति, कई जगह साथ रहे पुलिस कर्मचारी




27एफटीबीपी10 : फतेहाबाद के. सिरसा रोड़ स्थित बाला जी कैमिकल्स के गोदाम में खाद्य पदार्थ के सैंपल लेते डिप्टी सीएमओ डा. गिरीश व उनकी टीम।
27एफटीबीपी11 : सिरसा रोड़ स्थित बालाजी कैमिकल्स के गोदाम में रखे बिना मार्का के पाऊडर वाले कट्टे।
27एफटीबीपी12 : डेयरी से गाड़ी लेकर मिल्क पाऊडर के दो कट्टे लेने पहुंचे ड्राइवर से पूछताछ करते सीआईडी के कर्मचारी।
27एफटीबीपी13 : मामले की जानकारी देते सीएम फ्लाइंग व गुप्तचर विभाग के अधिकारी।
27एफटीबपी14 : रतिया में छापामार कारवाई के दौरान पकडे गए सिलेण्डरो को कब्जे में लेकर कारवाई करते हुए अधिकारी
27एफटीबीपी15 : टोहाना की फैक्टरी में पडा मसाला, मिर्च व अन्य।
27एफटीबीपी16 : टोहाना में सीएम फ्लाइंग टीम द्वारा सील किया गया ठेका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed