{"_id":"594ff6c34f1c1bd0288b463e","slug":"121498412739-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निमोनिया से बचेंगे प्रदेश के नौनिहाल, 12 हजार वाला इंजेक्शन निशुल्क लगाएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निमोनिया से बचेंगे प्रदेश के नौनिहाल, 12 हजार वाला इंजेक्शन निशुल्क लगाएगी सरकार
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
प्रदेश सरकार द्वारा बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता किया है। अब सूबे के सभी सरकारी अस्पतालों में 12 हजार रुपये कीमत का टीका मुफ्त लगेगा। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार न्यूमोकोकल कांजूगेट वेक्सिन नामक टीकाकरण पर करीब 600 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इससे पूर्व वायरस को नियंत्रित करने के लिए आशा वर्कर्स को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि पांच साल तक का कोई बच्चा इससे वंचित रहे। एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग ने इसकी पुष्टि की है।
अन्य राज्यों के बच्चों को भी मिलेगा लाभ
सरकार की इस योजना के तहत देश के सबसे बडे़ेे राज्य उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश व बिहार के बच्चों को भी लाभ होगा जिन्हें टीके की तीन खुराक मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी। बाजार में यह टीका 9 से 12 हजार रुपये में मिलता है जिसके चलते गरीब व मध्यम वर्ग के लोग इतना खर्च सहन नही कर पाते थे। आंकडो के अनुसार न्यूमोकोकस बैक्टीरिया से होने वाली इस भयानक बीमारी से करीब 16 प्रतिशत बच्चों की मृत्यु हो जाती है। इस बीमारी पर अंकुश लगाने के लिए यूनिसेफ यह वैक्सीन लागत मूल्य पर उपलब्ध कराएगा और इसका पूरा खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी। यह वैक्सिन सूबे के सभी सरकारी अस्पतालों में लगभग दो माह से मिलनी शुरू हो जाएगी। इससे प्रदेश में शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी।
टीका बच्चे को लगेगा तो मुख्यालय जाएगी सूचना
प्रदेश सरकार द्वारा सिविल अस्पताल में कार्यरत आशा वर्कर, एएनएम और जीएनएम को हाईटेक बनाने की तैयारी कर रहा है। सरकार की ओर से इन्हें ऐसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण दिए जाएंगे, जिस पर बच्चे के हाथ का अंगूठा लगाने के बाद उसका टीकाकरण का पूरा ब्यौरा सामने जाएगा। सरकार की ओर से इसके लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है जो अगले माह काम करना भी शुरू कर देगा। जिससे यह जानकारी भी मिल जाएगी कि बच्चे को कौन सा टीका लगाया जा चुका है तथा कौन सा अभी बाकी है। डिवाइस की सहायता से टीकाकरण से वंचित बच्चों को भी तुरंत टीके लगाए जाएंगे ताकि उन्हें बीमारी से बचाया जा सके। जल्द ही प्रदेश भर की आशा वर्कर्स को ये इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
क्या कहते हैं एसएमओ
नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग ने बताया कि इस संबंध में विभाग से निर्देश मिल चुके हैं। टीके की सप्लाई आते ही बच्चों को टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे हर वर्ग के बच्चों को लाभ मिलेगा तथा शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकेगी।
निमोनिया से बचेंगे प्रदेश के नौनिहाल, 12 हजार वाला इंजेक्शन निशुल्क लगाएगी सरकार
एसएमओ सतीश गर्ग ने की पुष्टि, प्रदेश से बाहर के बच्चों को भी मिलेगी सुविधा
25एफटीबीपी11 : टोहाना का नागरिक अस्पताल । फाइल फोटो
25एफटीबीपी12 : टोहाना के एसएमओ डा. सतीश गर्ग ।