फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   121 villages of Fatehabad have been affected by Ghaggar river

Fatehabad: घग्गर से फतेहाबाद शहर को बचाने की जद्दोजहद जारी, 121 गांव प्रभावित, तटबंध बनाने में जुटा प्रशासन

Sat, 22 Jul 2023 12:05 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 Jul 2023 12:05 PM IST
सार

शनिवार सुबह ही डीसी मनदीप कौर और एसपी आस्था मोदी सिंचाई विभाग के एसई ओपी बिश्नोई के साथ गांव खान मोहम्मद पहुंची। यहां ड्रेन निर्माण के कार्य का अधिकारियों ने जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पांच से ज्यादा जेसीबी लगी हुई हैं। लगातार काम चल रहा है।

विज्ञापन
121 villages of Fatehabad have been affected by Ghaggar river
फतेहाबाद में पानी रोकने के लिए तटबंध बनाने का काम तेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

घग्गर नदी के उफान से फतेहाबाद के 121 गांव प्रभावित हुए हैं। फतेहाबाद शहर को बचाने के लिए जद्दोजहद जारी है। अभी तक शहर और बाढ़ के पानी के बीच नेशनल हाईवे का दो लेन का रास्ता ही बचा है। इस रास्ते पर लगातार प्रशासन मिट्टी, कट्टे डालकर तटबंध बनाने में जुटा हुआ है। दूसरी तरफ खान मोहम्मद गांव में ड्रेन खुदाई का कार्य भी जोरों पर हैं। चांदपुरा साइफन पर शनिवार सुबह तक 17 हजार 550 क्यूसिक पानी चल रहा है। मगर पंचकूला में बारिश के चलते पानी और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उफान पर यमुना: पहाड़ों पर बरसात से हथिनी कुंड बैराज पर 2.23 लाख क्यूसेक पहुंचा जलस्तर, दिल्ली पर बढ़ा खतरा
विज्ञापन


अभी तक ज्यादा बारिश नहीं होने से हुआ बचाव
फतेहाबाद शहर को बचाने में जुटे प्रशासन के लिए अभी तक सबसे बड़ी राहत यह रही है कि पिछले पांच-छह दिनों से ज्यादा बारिश नहीं हुई है। इस समय हाईवे के साथ-साथ पूरा एरिया जलमग्न हो चुका है। कहीं दो फुट तो कहीं सात फुट तक भी पानी भरा हुआ है। ऐसे में अगर ज्यादा बारिश आती है, तो पानी शहर की ओर बढ़ने की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खान मोहम्मद में ड्रेन निर्माण का डीसी-एसपी ने लिया जायजा
शनिवार सुबह ही डीसी मनदीप कौर और एसपी आस्था मोदी सिंचाई विभाग के एसई ओपी बिश्नोई के साथ गांव खान मोहम्मद पहुंची। यहां ड्रेन निर्माण के कार्य का अधिकारियों ने जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पांच से ज्यादा जेसीबी लगी हुई हैं। लगातार काम चल रहा है। प्रशासन के मुताबिक खान मोहम्मद में ड्रेन का निर्माण पूरा होने के बाद उसके जरिये पानी को फतेहाबाद शहर के बजाय दूसरी तरफ डायवर्ट किया जा सकेगा। इससे शहर के आबादी क्षेत्र में पानी नहीं घुस सकेगा।
 
हमारा फिलहाल पूरा फोकस आबादी को बाढ़ के पानी से बचाना है। जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सौ फीसदी तक फसलें जलमग्न हो चुकी हैं। मगर कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। फतेहाबाद शहर में भी पानी न घुसे, इसके लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। - मनदीप कौर, डीसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed