{"_id":"649725e8dfa3a5cbc308e2a4","slug":"1200-counterfeit-products-of-hindustan-unilever-recovered-in-dabish-fatehabad-news-c-21-hsr1033-163899-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दबिश में हिंदुस्तान यूनिलीवर के 1200 नकली उत्पाद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दबिश में हिंदुस्तान यूनिलीवर के 1200 नकली उत्पाद बरामद
Sat, 24 Jun 2023 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 24 Jun 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
भूना(फतेहाबाद)। हिंदुस्तान यूनिलीवर व कंसल्टेंट्स इंडिया कंपनी के नकली उत्पाद ऑनलाइन बेचने के मामले में पुलिस और कंपनी के अधिकारियों ने दबिश दी। दबिश के दौरान ब्रांडेड कंपनी के 1200 से अधिक नकली उत्पाद मौके पर बरामद किए। पुलिस ने कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर धर्मेंद्र सिंह की शिकायत पर जिम्मी भूटानी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि, आरोपी को देर रात को ही पुलिस ने जमानत पर छोड़ दिया।
हिंदुस्तान यूनिलीवर व कंसल्टेंट्स इंडिया कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी के नकली उत्पाद ऑनलाइन बेचने की लगातार शिकायत मिल रही थी। इससे कंपनी को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ उपभोक्ताओं के भरोसेमंद उत्पाद की गुणवत्ता के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन उनकी कंपनी के नाम से नकली उत्पाद पर भारी छूट दी जा रही थी। इसकी पुलिस में शिकायत दी गई और नामालूम व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया। परंतु शुक्रवार देर शाम को कंपनी के अधिकारियों व पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन माल बेचने वाले व्यक्ति के ठिकाने पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस को ब्रांडेड कंपनी के उत्पाद भारी संख्या में बरामद हुए। मौके पर मिले विभिन्न उत्पाद की गिनती करने पर 1200 से अधिक पाए गए। पुलिस ने उत्पाद गणना के बाद आरोपी जिम्मी को गिरफ्तार किया। देर रात को ही कॉपीराइट अधिनियम के तहत पुलिस जमानत पर उन्हें रिहा कर दिया। इस संबंध में एएसपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि ब्रांडेड कंपनी के अधिकारियों के साथ पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की थी। आगामी जांच जारी है।