फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   12 new corona patient in Fatehabad

पार्षद, महिला डॉक्टर, सैलून संचालक समेत 12 नए कोरोना संक्रमित मिले

Thu, 13 Aug 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
12 new corona patient in Fatehabad
टोहाना में कोरोना मरीज मिलने पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। निजी अस्पतालों में पाए कोरोना संक्रमण केसों के बाद चेन बढ़ती जा रही है। वीरवार को जिले में 12 कोरोना संक्रमण के मामले आए। जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 536 हो गई है। इसमें 185 मरीज सक्रिय हैं। टोहाना में पार्षद, निजी अस्पताल के चार स्टाफ सदस्य, एक अन्य निजी अस्पताल की डॉक्टर, उसकी सास व बेटी संक्रमित पाई गई। फतेहाबाद में सैलून संचालक संक्रमित मिला है, जो कि पार्षद का भतीजा है। इसके अलावा टोहाना से 6 मरीजों को छुट्टी दी गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक टोहाना में हरपाल चौक निवासी 35 वर्षीय पार्षद पॉजिटिव पाया गया है। पार्षद ने 11 अगस्त को सैंपल दिया था। इसके अलावा निजी अस्पताल के चार स्टाफ सदस्य पॉजिटिव पाए हैं। चारो स्टाफ सदस्य अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। इसके अलावा टोहाना में ही निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर व उसकी 11 वर्षीय बेटी और 60 वर्षीय सास संक्रमित पाई गई है। भूना में 23 साल की युवती भी कोरोना पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

रैपिड एंटीजन टेस्ट में तीन मिले संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट किए। इनमें तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। फतेहाबाद में संन्यास आश्रम रोड स्थित सैलून संचालक संक्रमित पाया गया है। सैलून संचालक को कई दिन से बुखार आ रहा था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विभाग अब स्टाफ के सैंपल लेगा। इसके अलावा संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है। इसके अलावा जाखल में रैपिड एंटीजन टेस्ट में दो लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed