फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   12 candidates of chairman and 100 candidates of councilor are in the fray

चेयरमैन के 12 और पार्षद के 100 उम्मीदवार मैदान में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
12 candidates of chairman and 100 candidates of councilor are in the fray
फतेहाबाद में नगर परिषद चुनाव को लेकर नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया में पहुंचे उम्मीदवार। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया पूरी हो गई। आखिरी दिन 30 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं। चुनाव को लेकर अब सरगर्मियां भी बढ़ने जा रही है। फतेहाबाद नगर परिषद के 27 में से 26 वार्डों में पार्षद पद के लिए अब 100 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। चुनाव लड़ने के लिए 132 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जांच के दौरान एक नामांकन रद्द हो गया और वार्ड नंबर 10 से निर्विरोध ज्योति मेहता पार्षद चुनी जा चुकी हैं। इसके चलते अब 26 वार्डों में चुनाव होगा।
विज्ञापन

बता दें कि चेयरमैन पद के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में डटे हुए हैं, आखिरी दिन चेयरमैन पद के किसी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है। नामांकन पत्रों को वापस लेने की प्रक्रिया के बाद नप कार्यालय में मैदान में डटे पार्षद और चेयरमैन पद के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।
विज्ञापन

इन्होंने वापस लिए नामांकन
उम्मीदवार वार्ड नंबर
सुनील कुमार 9
नीलम देवी 13
बसंत कुमार 16
दर्शना देवी 7
रजनी बाला 7
दिनेश 7
ईश कुमारी 22
सत्याबाला 18
अमित कुमार 23
नीरज कटारिया 23
चंचल रानी 6
प्रवीन कुमार 12
पूनम 15
राजकुमार 25
साक्षीरानी 22
कविता 22
कविता नारंग 4
पिंकी 2
राजेश कुमार 21
निकिता 18
बिट्टू 21
अमित 25
सुमन बाला 21
ललिता 7
पूनमबाला 20
राजेश कुमार 21
युक्ता शर्मा 22
सीतादेवी 17
सुमित 6
पार्षद पद के ये चुनाव मैदान में डटे
वार्ड उम्मीदवार
1 गोपाल कृष्ण, राजकुमार, विनोद कुमार, गौरव रत्ति
2 नेहा, गुंजन, निलांशी शर्मा, भावना
3 सुरेंद्र कुमार, निंद्र रानी, राजेश कुमार, राजेश कुमार, पंकज
4 किरणबाला, रीया, चंचल रानी
5 सरोज, संतरो देवी,
6 रमेश कुमार, विकास कुमार, रमेश चंद्र,
7 सुशीला, नीलम रानी
8 चंद्रभान, पंकज कुमार, सोमनाथ, अमित कुमार, बंटी कुमार, सीमा, सुनील कुमार
9 जगदीश, राजकुमार, अरुण कुमार, हवा सिंह, दीपक कुमार, गुरप्रीत सिंह, सुभाष, जयवीर सिंह
11 मनोज कुमार, चंद्रकांता, गीता देवी, संदीप कुमार
12 मोहन लाल, सुभाष कुमार, मनजीत, नीलम रानी
13 राधा सुधार, रीतूरानी
14 सुखदेव सिंह, सुरेंद्र कुमार,
15 जसविंद्र, नीलम, सुनीता रानी
16 मनमोहन, ज्ञान सिंह, सुरजीत कुमार, विनोद कुमार, पूजा, राकेश कुमार
17 डिंपल, बलराम, सुमित कुमार, दिनेश कुमार, सुनील कुमार, साहिल कुमार, निशा, बंटी, संजीव कुमार, भीम सिंह
18 किरण चौपड़ा, अनीता रानी, स्नेहलता,
19 निर्मल कुमार, प्रदीप कुमार, कृष्ण कुमार
20 रविंद्र कुमार, अमित कुमार
21 दिनेश कुमार उर्फ दीपू टुटेजा, सविता रानी, सुधीर कुमार
22 सरोज रानी, मोहिनी, किरण बाला
23 सोनिया रानी, अर्जुन,
24 नवीन कुमार, शिवम, हरि मोहन, अनिल कुमार
25 राजेश कुमार, अंनतराम, बंत सिंह, चेतन दास
26 कुसुम रानी, सुरेंद्र कुमार, कपिल कुमार, नवीन कुमार, सूरज
27 बलजीत, गुरप्रीत सिंह
चेयरमैन पद के लिए ये उम्मीदवार मैदान में
उम्मीदवार पार्टी
हरदीप निर्दलीय
अनूप कुमार निर्दलीय
बलविंद्र निर्दलीय
सुनील कुमार निर्दलीय
संकल्प इनेलो
राजेंद्र खिंची भाजपा
ओमप्रकाश निर्दलीय
आकाश कुमार निर्दलीय
विरेंद्र कुमार निर्दलीय
माया देवी निर्दलीय
राजेश कुमार निर्दलीय
सुभाष चंद्र आम आदमी पार्टी
वार्ड नंबर 17 से सबसे ज्यादा उम्मीदवार मैदान में
नगर परिषद के 27 में से 26 वार्डों में होने वाले चुनाव के लिए 100 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे ज्यादा उम्मीदवार वार्ड नंबर 17 में हैं, यहां 10 उम्मीदवार, वार्ड नंबर 9 में 8 और वार्ड नंबर 5,7,13, 14, 20, 23 और 27 में दो-दो उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेठानी ने वापस लिया नामांकन
वार्ड नंबर 4 में देवरानी के सामने नामांकन पत्र दाखिल करने वाली जेठानी ने वापस ले लिया है। जेठानी अब किसको समर्थन देती है इसको लेकर अभी संशय है। यहां पर पूर्व पार्षद और पूर्व पार्षद प्रतिनिधि मैदान में है। इसके अलावा वार्ड नंबर 21 और 18 में भी चुनाव रोमांचक होने वाला है।
निकाय चुनाव के सफल संचालन के लिए 16 नोडल अधिकारी नियुक्त
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रदीप कुमार ने नगर परिषद व नगरपालिका आम चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न करवाने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। उपायुक्त ने 16 नोडल अधिकारियों को अलग-अलग ड्यूटियां सौंपी है। डीसी ने बताया कि मैनपावर प्रबंधन के लिए डीईओ को नोडल अधिकारी व डीआईओ को सर्पोटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है। ईवीएम मैनेजमेंट के लिए एक्सईएन पंचायती राज, यातायात प्रबंधन के लिए डीटीओ को नोडल ऑफिसर व डीएफएससी को सर्पोटिंग ऑफिसर, अधिकारियों व कर्मचारियों की ट्रेनिंग के लिए संबंधित आरओ नोडल ऑफिसर होंगे जबकि डीआईपीआरओ व डीआईओ सर्पोटिंग ऑफिसर होंगे। चुनाव सामग्री प्रबंधन के लिए संबंधित आरओ नोडल अधिकारी है। इसके अलावा चुनाव आदर्श संहिता के लिए डीडीए, खर्च निगरानी के लिए डीईटीसी (सेल्स टैक्स), शराब निगरानी के लिए डीईटीसी (एक्साइज), ऑब्जर्वर के लिए व्यवस्थाएं करने के लिए संबंधित आरओ, कानून व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक, बैलेट पेपर, पोस्टल बैलेट पेपर एवं टेंडर बैलेट पेपर के लिए संबंधित एआरओ, मीडिया कम्यूनिकेशन के लिए डीआईपीआरओ, आईटी एवं कंप्यूटर व्यवस्था के लिए डीआईओ, स्ट्रांग रूम और काउंटिंग सेंटर में बैरिकेडिंग के लिए एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, पोलिंग पार्टी के लिए भोजन व्यवस्था, पानी आदि के लिए संबंधित आरओ तथा कोविड-19 की रोकथाम के लिए सीएमओ फतेहाबाद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक लेकर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रदीप कुमार ने नगर परिषद व नगरपालिका आम चुनाव में चुनाव से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आदर्श आचार संहिता का दृढ़ता से पालन करवाएं। आचार संहिता के उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई हो और उसकी सूचना भी तुरंत दी जाए। वे मंगलवार को अपने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। डीसी ने कहा कि रिटर्निंग अधिकारी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों से आदर्श आचार चुनाव संहिता की पालना सुनिश्चित करवाएं। आदर्श आचार संहिता की संहिता 1(6) के अनुसार किसी भी सरकारी/अर्ध सरकारी संपत्ति पर किसी प्रकार का कोई राजनीतिक संदेश/होर्डिंग/पोस्टर/वाल पेंटिंग नहीं लगी होनी चाहिए। ऐसा होता है तो यह दी हरियाणा प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट, 1989 संशोधित अधिनियम 1996 के अंतर्गत भी प्रतिरुपण की परिभाषा में आता है। दोषी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रशासन द्वारा जनसभा करने और होर्डिंग व पोस्टर लगाने के लिए स्थान निर्धारित किए हैं, इन्हीं स्थानों पर प्रचार प्रसार करवाया जाए।

कोट
चुनाव को लेकर 132 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, एक नामांकन रद्द हो गया था और मंगलवार को 30 ने नामांकन वापस ले लिया है। एक वार्ड में निर्विरोध पार्षद चुनी जा चुकी है। अब फिलहाल 100 उम्मीदवार मैदान में है। इसके अलावा चेयरमैन पद के लिए 12 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, किसी ने वापस नहीं लिया है। उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जा रहे हैं।
-कुलभूषण बंसल, रिटर्निंग ऑफिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed