{"_id":"feb055fac48fba582efeeaf12d9b117b","slug":"12-acres-wheat-gutted-by-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 12 एकड़ गेहूं जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 12 एकड़ गेहूं जलकर राख
Updated Tue, 29 Apr 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
भूना रोड पर गांव माजरा और झलनियां के बीच सोमवार को 50 एकड़ गेहूं का भूसा और 12 एकड़ गेहूंमें आग लग गई। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर 4 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, आग को बुझाने के लिए भूना व फतेहाबाद के दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचीं।
विज्ञापन
भिरड़ाना और माजरा के बीच बने खेतों में अचानक आग फैल गई। यह आग माजरा से शुरू हुई। आग फैलती हुई झलनियां गांव तक जा पहुंची। फतेहाबाद, रतिया, टोहाना की दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए भरसक प्रयास कर रही थीं मगर पानी की कमी के कारण आग पर काबू पाना संभव नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
नहर में पानी न होने की वजह से यह हादसा भीष्ण अग्निकांड में तब्दील हुआ। हादसे के बाद क्षेत्र के किसान बदहवास हालत में इधर-उधर भाग रहे थे। किसान बाल्टियों में पानी भरकर ट्रैक्टरों पर पानी की ड्रम लाकर स्वयं आग बुझाने का भरसक प्रयत्न करते दिखे मगर आग का प्रकोप इतना ज्यादा था कि उनके प्रयास कम पड़ गए।
विज्ञापन
आग लगने से लाखों की फसल और किसानों द्वारा कूप बनाकर एकत्रित की गई तूड़ी तथा भूसा जलकर राख हो गया। आग की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खेतों में लगे हरे पेड़ भी जलकर राख हो गए। चारों ओर इतना धुंआ फैला हुआ था। नुकसान का सही अंदाजा लगा पाना मुश्किल है।
किसानों में प्रशासन के प्रति रोष नजर आया। पीड़ित किसानों का आरोप था कि घटना की सूचना मिलने के बाद भी कोई बड़ा अधिकारी अभी तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचा है।