फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   11th class students will have provisional admission in government schools

सरकारी स्कूलों में 11वीं के विद्यार्थियों के होंगे प्रोविजनल दाखिले

Thu, 03 Jun 2021 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
11th class students will have provisional admission in government schools
कोरोना महामारी के चलते बंद किए गए स्कूल शिक्षकों के लिए खुल चुके हैं। स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लेकिन शिक्षक 50 फीसदी रोस्टर के मुताबिक भी स्कूल नहीं जा रहे हैं। 46 फीसदी स्कूलों में हाजिरी ही नहीं लग रही है। इसका खुलासा अवसर एप पर हुआ है। स्कूलों में हाजिरी के लिए अवसर एप ही नहीं खोली जा रही है।
विज्ञापन

जिले में 629 स्कूल हैं इसमें से 345 ही हाजिरी लगा रहे हैं। जबकि स्कूलों को दाखिला प्रक्रिया शुरू करनी है। यहां तक कि शिक्षा विभाग ने 11वीं कक्षा में प्रोविजनल दाखिले शुरू कर दिए हैं। शिक्षकों को विद्यार्थियों से फोन करकेे पूछना है कि उन्हें कौन सी स्ट्रीम लेनी है। शिक्षा विभाग ने भी स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया बढ़ाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मॉडल संस्कृति स्कूलों में ये हुए दाखिल
खंड दाखिले
फतेहाबाद 912
रतिया 901
भट्टू 727
टोहाना 953
भूना 818
जाखल 556
ये स्कूल लगा रहे हाजिरी
खंड स्कूल हाजिरी लगी
भट्टूकलां 68 44
भूना 85 37
फतेहाबाद 169 83
जाखल 52 41
रतिया 144 79
टोहाना 111 61
हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में ले सकते हैं दाखिला
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मॉडल संस्कृति स्कूलों में विद्यार्थी हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में दाखिला ले सकते है। स्कूल बेशक सीबीएसइ से जुड़ गए हैं लेकिन यहां पर दोनों माध्यम में पढ़ाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
11 वीं कक्षा में प्रोविजनल दाखिले शुरू करने के लिए शिक्षकों को आदेश दे दिए हैं। शिक्षक फोन करके पूछेंगे कि कौन सी स्ट्रीम विद्यार्थी लेना चाहता है। कुछ स्कूल हाजिरी नहीं लगा रहे हैं। इसको लेकर सख्ती की जाएगी।
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed