फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   नए पुलिस कप्तान ने युवाओं को दिया नशा मुक्ति का संदेश, महिलाओं को भी दी महिला दिवस की बधाई

नए पुलिस कप्तान ने युवाओं को दिया नशा मुक्ति का संदेश, महिलाओं को भी दी महिला दिवस की बधाई

Fri, 08 Mar 2019 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
नए पुलिस कप्तान ने युवाओं को  दिया नशा मुक्ति का संदेश, महिलाओं को भी दी महिला दिवस की बधाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। आयुष विभाग फतेहाबाद की ओर से गांव ढिंगसरा में निशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन ग्राम सचिवालय में किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि ग्राम पंचायत ढिंगसरा के सरपंच अशोक जाखड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह ने महिला दिवस की बधाई देते हुए रूढ़िवादी सोच व संकीर्ण मानसिकता को छोड़कर सुनहरे भविष्य के लिए आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बेहतरी का रास्ता बुराई से ऊपर उठकर ही शुरू होता है। युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश दिया। शिक्षा प्राप्त करने के साथ-2 बुजुर्गों के अनुभवों से सीखने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच अशोक जाखड़ ने पूरी व्यवस्था पर नजर रखने के साथ-2 स्वयं हर कार्य में सहयोग किया। उन्होंने गांव को नशामुक्त बनाने के अपने संकल्प को दोहराया व रोजगार मेले की जानकारी दी। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. धर्मपाल पूनिया ने अतिथियों का धन्यवाद किया व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में योग का जीवंत प्रदर्शन किया गया। लोगों को योग व प्राणायाम के माध्यम से निरोग रहने का तरीका बताया गया। मंच संचालन डॉ. बलवान सिंह ने किया। डॉ. राजेश सरदाना ने ग्रामीणों को उचित खान-पान, दिनचर्या, ऋतुचर्या, घरेलू नुस्खों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed