फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   महिला पार्षद ने नियुक्त किया दस हजार की तनख्वाह पर चौकीदार, लोग कचरा ना फैंकें, इसलिए कचरा प्वाइंट की करेगा चौकीदारी

महिला पार्षद ने नियुक्त किया दस हजार की तनख्वाह पर चौकीदार, लोग कचरा ना फैंकें, इसलिए कचरा प्वाइंट की करेगा चौकीदारी

Tue, 26 Feb 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
महिला पार्षद ने नियुक्त किया दस हजार की तनख्वाह पर चौकीदार, लोग कचरा ना फैंकें, इसलिए कचरा प्वाइंट की करेगा चौकीदारी
अमित रूखाया
विज्ञापन

फतेहाबाद। स्वच्छता को लेकर देश-प्रदेश में अभियान चलाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन भी स्वच्छता अभियान को लेकर खासा गंभीर होने का दावा करता आया है। लेकिन हाल ही नगर परिषद की एक पार्षद ने स्वच्छता को लेकर अनूठा कदम उठाया है। शहर के वार्ड नंबर 10 की पार्षद अनीता कुक्कड़ ने पुराने एसडीएम निवास के सामने स्थित कचरा प्वाइंट की रखवाली के लिए अपने स्तर पर चौकीदार की औपचारिक नियुक्ति कर दी है। पार्षद कुक्कड़ इस चौकीदार को अपने निजी कोष से हर माह तनख्वाह देंगी और इस चौकीदार की ड्यूटी रहेगी कि यहां पर बने कचरा प्वाइंट पर किसी को कचरा ना डालने दे। गौरतलब है कि इस कचरा प्वाइंट को चार माह पहले ही नप प्रशासन बंद कर चुका है, लेकिन इसके बावजूद लोग कचरा डालने से बाज नहीं आ रहे थे, जिसके चलते महिला पार्षद अनीता कुक्कड़ को ये कदम उठाना पड़ा है।
शहर से गुजरने वालों को शहर स्वच्छ दिखे, इसलिए उठाया ये कदम
इस बारे में पार्षद अनीता कुक्कड़ ने बताया कि जीटी रोड पर स्थित पुराने एसडीएम निवास के सामने स्थित कचरा प्वाइंट उनके वार्ड के तहत पड़ता है। कुछ समय पहले नगर परिषद कर्मचारियों ने बिना उनसे सलाह किए अपनी मर्जी से इस जगह को कचरा कलेक्शन प्वाइंट बना दिया। इसके बाद सारे मोहल्ले का कचरा यहां डाला जाने लगा। इससे शहर से गुजरने वाले दूसरे शहर के निवासी उनके कुछ जानकारों ने इसकी फोटो उन्हें भेज दी और साथ लिखा कि यही है शहर की सफाई। इसके बाद उन्होंने नगर परिषद के मार्फत इस जगह पर कचरा न डालने के लिए लोगों से आग्रह किए। नगर परिषद को कहा गया कि वो इस बारे में कुछ कड़े कदम उठाएं। लेकिन नगर परिषद ने सकारात्मक सहयोग नहीं दिया जिसके बाद अपने स्तर पर एक चौकीदार की नियुक्ति की है जो यहां बैठा रहता है और यहां कचरा फेंकने वाले प्रत्येक व्यक्ति को रोकता है। इसके लिए उसे एक कुर्सी, एक लाठी और एक टार्च तक लेकर दी गई है।
विज्ञापन

पार्षद का खुद का मानदेय साढ़े सात हजार, फिर भी निजी कोष से देंगी तनख्वाह
वार्ड नंबर 10 की पार्षद अनीता कुक्कड़ ने बताया कि बतौर पार्षद उनका मानदेय महज साढ़े सात हजार है, लेकिन इसके बावजूद वो चौकीदार को दस हजार रुपये प्रति माह तनख्वाह देंगी। इसके लिए उन्हें अपनी जेब से ये सारे पैसे देने होंगे। लेकिन इसके बावजूद वो शहर की स्वच्छता के लिए इससे पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने कहा कि अगर नगर परिषद अपने स्तर पर इस कचरा प्वाइंट के लिए लोगों को जागरूक या कड़े कदम उठाने की व्यवस्था करती है तो भी उन्हें ये स्वीकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed