फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   दोपहर तक पल्लेदार रहे हड़ताल पर, किसान के माफी मांगने पर काम पर लौटे

दोपहर तक पल्लेदार रहे हड़ताल पर, किसान के माफी मांगने पर काम पर लौटे

Wed, 06 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
दोपहर तक पल्लेदार रहे हड़ताल पर, किसान के माफी मांगने पर काम पर लौटे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। अनाजमडी में मंगलवार को पल्लेदार व किसानों के बीच हुए झगड़े को लेकर बुधवार दोपहर तक भी पल्लेदार यूनियन हड़ताल पर रही। जिस कारण मंडी में धान की लोडिंग नहीं हो पाई। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई। किसान ने पल्लेदार से माफी मांग ली और इसके बाद पल्लेदारों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी तथा काम पर लौट आए।
बता दें कि अनाजमंडी के शैड के नीचे मंगलवार को धान की लोडिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान वहां पर एक मजदूर सौफित ने एक किसान को उसकी ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने की बात कह दी। आरोप है कि इससे किसान गुस्से में आ गया और उसने सौफित पर हमला बोल दिया तथा थप्पड़ मारे। इस बात को लेकर मजदूरों में रोष फैल गया और वह किसान के पीछे हाथों में जेलियां व कांटे लेकर दौड़ पड़े। मजदूरों ने किसान पर हमला बोलकर उससे मारपीट भी की और चारों ओर से घेर लिया था। मंडी में ही मौजूद कुछ लोगों ने मजदूरों को रोका और किसान को वहां से भगाया।
विज्ञापन

इसके बाद पल्लेदारों ने मंडी में हड़ताल कर दी और काम छोड़ दिया। जिससे मंडी में लोडिंग व अनलोडिंग का काम ठप्प होकर रह गया। दोनों पक्षों ने पुलिस में इसकी शिकायत भी की थी। बुधवार को भी मामले में कोई कार्रवाई न होने पर पल्लेदार मंडी में एकत्रित हो गए और हड़ताल जारी रखी। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया व किसान के माफी मांगने पर पल्लेदारों ने हड़ताल समाप्त कर दी तथा काम पर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed