फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   सीएम के दौरे से पहले एक्शन में नगर परिषद, चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

सीएम के दौरे से पहले एक्शन में नगर परिषद, चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Wed, 06 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
सीएम के दौरे से पहले एक्शन में नगर परिषद, चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के फतेहाबाद प्रवास से पहले नगर परिषद प्रशासन एक्शन में आ गया है। नगर परिषद की टीमों ने मंगलवार दोपहर बाद शहर के मुख्य बाजारों से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरु किया। इस दौरान नगर परिषद कार्यालय के सामने क्लाथ मार्किट में कुछ दुकानदारों ने नप प्रशासन की इस कार्यवाही का विरोध करते हुए जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन नगर परिषद की टीम के साथ पुलिस फोर्स होने के चलते दुकानदार ऐसा कर नहीं सके। नगर परिषद की टीम ने जेई सुमित चोपड़ा, सेनेटरी इंस्पेक्टर शिव कुमार की अगुवाई में थाना रोड़, मल्टीलेवल पार्किंग के आगे, फव्वारा चौक, हंस मार्किट में दुकानों के आगे रखे गए सामान को उठाकर जब्त कर लिया।

जेई सुमित चोपड़ा ने बताया कि सीएम विंडो पर आई शिकायत के बाद कार्यवाही करते हुए नगर परिषद की एक विशेष टीम पहले मल्टीलेवल पार्किंग के पास पहुंची। यहां पर लगभग सात-आठ लोगों ने अस्थाई रूप से स्टालों की शक्ल में दुकानें बना रखी थी। पहले भी कई बार इनको चेतावनी दी गई थी लेकिन इन लोगों ने नगरपरिषद प्रशासन की चेतावनी को नजर अंदाज कर दुकानें बनाये रखी। मंगलवार को नगर परिषद की टीम ने इन दुकानों को हटाकर इनका सामान जब्त कर लिया। इसके बाद थाना रोड़ पर सड़कों और फुटपाथ पर रखे दुकानों के सामानों और बोर्ड को भी नगर परिषद कर्मचारियों ने उठाकर ट्रालियों में रखना शुरु कर दिया। जिसके बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया और दुकानदारों ने आनन-फानन में बाहर रखा सारा सामान उठाकर दुकानों के अंदर रखना शुरु कर दिया। इसके बाद फव्वारा चौक कोे नजदीक बनी क्लाथ मार्किट में भी दुकानदारों व नगर परिषद कर्मचारियों के बीच गहमागहमी हुई जिसके दौरान दुकानदारों ने सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते ऐसा नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed