{"_id":"59caa4a44f1c1bec538b4953","slug":"11506452644-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों से सौतेला व्यवहार कर रही सरकार : पूनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों से सौतेला व्यवहार कर रही सरकार : पूनियां
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी स्कूलों से सौतेला व्यवहार कर रही सरकार : पूनियां
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
प्राइवेट स्कूल संघ सांझा मंच ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम सरजीत नैन को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार को सौंपा। ज्ञापन में मंच के प्रधान रणधीर पूनिया ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार प्राइवेट स्कूलों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकारी स्कूलों के पास सुरक्षा के कोई साधन नहीं होते फिर भी सरकार उन्हें छूट देती है, जबकि निजी स्कूलों के पास सुरक्षा के सभी साधन होते हुए भी उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। इस भेदभाव के विरोध में टोहाना प्राइवेट स्कूल संघ सांझा मंच सरकार के विरुद्ध संघर्ष करने के लिए तैयार है।
प्राइवेट स्कूल संघ सांझा मंच के प्रधान रणधीर पूनिया ने बताया कि सरकार निजी स्कूलों को नाजायज रूप से तंग कर रही है। निजी स्कूलों में तमाम सुविधाएं है। सरकारी स्कूलों की जर्जर इमारतें है और उनके पास सुरक्षा के उपाय भी नहीं हैं। सरकारी स्कूलों में न ही सुरक्षाकर्मी हैं और न ही दमकल विभाग की एनओसी है। इसके बावजूद सरकार सरकारी स्कूलों की बजाय निजी स्कूलों के पीछे लगी है। नायाब तहसीलदार कृष्ण कुमार ने बताया कि उन्हें ज्ञापन मिला है। इसमें निजी स्कूलों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ज्ञापन सरकार के पास भेज दिया जाएगा।