फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   1149 students appeared for the Level-2 examination of the Buniyaad Scheme, 69 were absent

Fatehabad News: बुनियाद योजना की लेवल-2 की 1149 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 69 रहे गैरहाजिर

Fri, 30 Jan 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 30 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
1149 students appeared for the Level-2 examination of the Buniyaad Scheme, 69 were absent
शहर के पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मिशन बुनियाद की परीक्षा देने पहुंचे 
फतेहाबाद। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को तैयार करने के उद्देश्य से बुनियाद योजना के तहत शुक्रवार को जिलेभर के पांच केंद्रों पर लेवल-2 परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए कुल 1218 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था, लेकिन 1149 ही पहुंचे। कुल 69 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


लेवल-2 परीक्षा में कुल 10 प्रश्न पूछे गए, प्रत्येक प्रश्न के अंक 5 निर्धारित किए गए थे। इस चरण में सफल होने वाले विद्यार्थी अब लेवल-3 परीक्षा में शामिल होंगे। शिक्षा विभाग की योजना के अनुसार, लेवल-3 परीक्षा में प्रदेशभर के कुल आठ हजार विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


सभी चरणों में सफल रहने वाले लगभग 4 हजार विद्यार्थियों का चयन कक्षा नौवीं के लिए मिशन बुनियाद कार्यक्रम के तहत अंतिम रूप से किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी को मजबूत करना और उनके प्रदर्शन में सुधार लाना है। केंद्रों पर पर्याप्त इंतजाम किए गए थे और परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------



परीक्षा केंद्रों पर स्थिति

केंद्र सीट हाजिर गैरहाजिर

भट्टूकलां 130 125 05

भूना 226 206 20

फतेहाबाद 361 336 25

टोहाना 269 255 14

रतिया 232 227 05

कुल 1218 1149 69

-------------



प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए है बुनियाद योजना

मिशन बुनियाद योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें भविष्य की सरकारी सेवाओं के लिए तैयार करना है। योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को गणित, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान सहित अन्य प्रतियोगी विषयों की विशेष तैयारी करवाई जाती है। परीक्षा के बाद नोडल अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि लेवल-3 में चयनित विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग सुविधा प्रदान की जाएगी। लेवल-3 परीक्षा एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम 3 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा, जबकि नियमित कक्षाएं 15 मई से शुरू होंगी।


----------

मिशन बुनियाद योजना सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से विद्यार्थी अब बड़े संस्थानों में चयनित होकर बेहतर कॅरिअर बना रहे हैं। हाल ही में एक छात्रा का चयन माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में हुआ है, जो इस योजना की सफलता का उदाहरण है।

-संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed