फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   113 crore transferred to the accounts of 19,000 farmers

Fatehabad News: 19 हजार किसानों के खातों में पहुंचे 113 करोड़ रुपये

Mon, 03 Aug 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 03 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
113 crore transferred to the accounts of 19,000 farmers
गांव बनगांव में जलभराव से खराब हुई नरमा की फसल की फाइ फोटो।
फतेहाबाद। खरीफ सीजन 2025 के दौरान बेमौसम बारिश और जलभराव से नरमा, धान, मूंग और मूंगफली की फसलों को हुए नुकसान का बीमा क्लेम जारी होने से किसानों को राहत मिली है। बीमा कंपनियों ने फसल बीमा योजना के तहत जिले के करीब 19,215 किसानों के खातों में 113,64,53000 रुपये उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है।
विज्ञापन

खरीफ सीजन 2025 के दौरान जिले के कई क्षेत्रों में लगातार हुई बेमौसम बारिश और जलभराव के कारण हजारों एकड़ में खड़ी फसलें प्रभावित हुई थीं। नरमा, धान, मूंग और मूंगफली की फसलों को सबसे अधिक नुकसान हुआ था। किसानों ने फसल खराब होने के बाद बीमा कंपनियों और कृषि विभाग के माध्यम से नुकसान का दावा किया था।
विज्ञापन

सर्वे और सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चरणबद्ध तरीके से बीमा क्लेम जारी किया गया है। इससे पहले मार्च माह में भी प्रभावित किसानों को लगभग 60 करोड़ रुपये का बीमा क्लेम जारी किया गया था। हालांकि उस समय गिरदावरी में मिसमैच होने से किसानों का क्लेम लंबित रह गया था, जिसके चलते किसान पिछले चार महीनों से बकाया बीमा राशि जारी करने की लगातार मांग कर रहे थे। अब शेष पात्र किसानों के खातों में भी बीमा राशि पहुंचने से उन्हें आर्थिक राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
किसानों के खातों में राशि पहुंचनी हुई शुरू
बीमा राशि जारी होने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है। किसान रमन, गंगा सिंह, विजय सिंह और मांगेराम ने बताया कि वे अपने बकाया क्लेम का इंतजार कर रहे थे। खेती में हुए नुकसान के कारण आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब बीमा राशि मिलने से आगामी फसलों की तैयारी और कृषि कार्यों में सहायता मिलेगी। वहीं, किसानों इस बार खरीफ फसल के लिए बीमा करवाया है।

:: पात्र किसानों के खातों में बीमा राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी गई है। जिन किसानों को अभी तक राशि प्राप्त नहीं हुई है, वे संबंधित बैंक, कृषि विभाग या बीमा कंपनी से संपर्क कर अपनी स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। भविष्य में फसल नुकसान की स्थिति में बीमा दावों का निपटारा और अधिक तेजी से किया जाएगा, ताकि उन्हें समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।
- डॉ. राजेश सिहाग, उपनिदेशक, कृषि एवं कल्याण विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed