फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जवोहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक जारी

जवोहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक जारी

Sun, 17 Mar 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
जवोहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक जारी
नवोदय प्रवेश परीक्षा छह अप्रैल को, लिंक जारी
विज्ञापन

फतेहाबाद। जवाहर नवोदय विद्यालय खारा खेड़ी के प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2019 के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट एनएवीओडीएवाईए डॉट जीओवी डॉट आईएन पर लिंक जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन फार्म जमा किए थे। वे अपना पंजीकरण नंबर और बच्चे की जन्म तिथि के द्वारा पोर्टल में लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त विद्यालय की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट जेएनवीफतेहाबाद डॉट ओआरजी डॉट आईएन पर भी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक दिया हुआ है, इच्छुक अभ्यर्थी वहां से भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा 6 अप्रैल 2019 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र, समय आदि की पूरी जानकारी प्रवेश पत्र के अंदर अंकित की गई है। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन माध्यम से अपने आवेदन पत्र जवाहर नवोदय विद्यालय खारा खेड़ी में जमा करवाए थे वे अपना प्रवेश पत्र जेएनवी खारा खेड़ी के कार्यालय से 20 मार्च 2019 के पश्चात किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed