{"_id":"5c5dc698bdec22094a2c8141","slug":"111549649560-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस हरियाणा भर में करेगी संसदीय रैलियां, शुरूआत 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस हरियाणा भर में करेगी संसदीय रैलियां, शुरूआत 1
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस 18 को फतेहाबाद से करेगी रैलियों की शुरूआत : तंवर
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी हरियाणा भर में लोकसभा संसदीय स्तर की रैलियां करेगी। इन रैलियों की शुरूआत 18 फरवरी को फतेहाबाद स्थित नई सब्जी मंडी में सिरसा संसदीय क्षेत्र की रैली से होगी। इस रैली में कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रभारी एवं केंद्रीय नेता गुलाम नबी आजाद के अलावा प्रदेशभर के कई बड़े नेतागण एक मंच पर दिखाई देंगे। वे गत देर शाम कांग्रेस प्रदेश सचिव ठाकुर भवानी सिंह के भट्टू रोड़ स्थित नये कार्यालय में पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। यहां पहुंचने पर ठाकुर भवानी सिंह व अन्य नेताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया। अशोक तंवर ने भवानी सिंह को कार्यालय की बधाई देते हुए कहा कि इसका लाभ संगठन व पदाधिकारियों को भी मिलेगा।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि लोकसभा चुनावों के साथ ही विधानसभा चुनाव होने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मोर्चा संभालने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सत्तासीन भाजपा सहित अन्य सभी दलों पर इस समय भारी है। जनता कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है, इसके लिए पदाधिकारियों को भी जनभावनाओं के अनुरूप उनके बीच रह जनहित मुद्दों पर काम करना होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता जगजीत हुड्डा, सुभाष बिश्नोई, नवदीप दलाल, सुरेंद्र दलाल, गौतम राठौड़, देवेंद्र सरपंच, मिल्खा सरपंच, विजय संधा, बिंदू कनेडा, रणबीर भाटी, जोगिंद्र सरपंच, पवन सरपंच, संदीप कुमार, रजत राणा, राजा सिवाच, डॉ. रामफल, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।