{"_id":"5c38eaeabdec2273467dbe9a","slug":"111547234026-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने सक्षम हरियाणा योजना के तहत शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने सक्षम हरियाणा योजना के तहत शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों का ज्ञान बढ़ाने के लिए तैयार करें प्रश्नावली : डीसी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने सक्षम हरियाणा योजना को लेकर जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक ली। डीसी ने निर्देश दिए कि सर्दियों की छुट्टियों के बाद बच्चों के लर्निंग लेवल में सुधार लाने के लिए योजना बनाएं। उपायुक्त ने सभी स्टार टीचरों से भी कहा कि सक्षम हरियाणा योजना के तहत बच्चों को उनकी कक्षा के अनुसार उनके ज्ञान में वृद्धि करने के कार्य में अपना अपेक्षित सहयोग दें। उपायुक्त शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जिला व खंड स्तर की मॉनिटरिंग टीम की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उपायुक्त ने कहा कि कई स्कूलों ने उम्मीद से बेहतर परिणाम दिया है। सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है कि बच्चे को बेसिक नॉलेज होनी चाहिए, इसके लिए टीचर एक महत्वपूर्ण कड़ी है। शिक्षा विभाग अवकाश के दिनों में अध्यापकों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करवाएं और उन्हें बच्चों के लर्निंग लेवल सुधार के लिए उठाए जाने वाले कदमों बारे विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें। उन्होंने कहा कि एक ऐसी प्रश्नावली तैयार करें, जिसमें बच्चों का कक्षा के अनुसार लर्निंग लेवल को जांचा जा सके।
उपायुक्त डॉ. आभीर ने प्रश्नावली को तैयार करने के लिए डाइट के प्रशिक्षकों को दिशा निर्देश दिए और कहा कि वे प्रतिदिन कक्षा की क्षमता के अनुसार 10-10 प्रश्न तैयार करेंगे तथा जिला व खंड स्तर पर बनाए गए ग्रुप में इसे शेयर करेंगे। इसके अलावा सभी अध्यापक भी अपनी कक्षा के अनुसार प्रतिदिन 5-5 मौलिक प्रश्न तैयार कर उसकी तैयारी करवाएंगे।
विज्ञापन
उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कम प्रदर्शन करने वाले स्कूलों की लिस्ट तैयार करवाए और 16 जनवरी को इन स्कूलों के मुख्याध्यापकों की कार्यशाला आयोजित कर उन्हें नये अभियान बारे जानकारी दें। बैठक में सीएमजीजीए प्रियंका कंडोला, डीईओ दयानंद सिहाग, डीईईओ देवेंद्र कुंडू, डिप्टी डीईओ भागीरथ पंवार सहित जिला व खंड स्तर की मॉनीटरिंग टीम सदस्य मौजूद थे।