फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   प्रदेशभर के ग्रामीण सफाई कर्मचारी 6 को पंचायतमंत्री के आवास पर करेंगे प्रदर्शन

प्रदेशभर के ग्रामीण सफाई कर्मचारी 6 को पंचायतमंत्री के आवास पर करेंगे प्रदर्शन

Mon, 31 Dec 2018 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
प्रदेशभर के ग्रामीण सफाई कर्मचारी 6 को पंचायतमंत्री के आवास पर करेंगे प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। प्रदेशभर के हजारों ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 6 जनवरी को झज्जर में पंचायत मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की बैठक यूनियन नेता बलबीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। संचालन सुनील कुमार ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए सीटू के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महासचिव विनोद कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पक्का करने व तब तक 18 हजार रुपये मासिक वेतन, साल में वर्दी व जूता भत्ता 8 हजार रुपये, 500 रुपये मासिक धुलाई भत्ता, काम के सभी औजारों का मासिक भत्ता, पीएफ व ईएसआई लागू करने, सभी सरकारी अवकाश दिए जाने आदि मांगों को लेकर राज्य भर के ग्रामीण सफाई कर्मचारी 6 जनवरी को पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के आवास पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

विनोद कुमार ने कहा 12 साल बीत जाने के बाद आज तक भी राज्य के 11 हजार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को रेगुलर नहीं किया जा रहा जबकि हमारे पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के गांवों में कार्यरत 108850 ग्रामीण सफाई कर्मचारी वर्ष 2008 से चौथे दर्जे के रेगुलर कर्मचारी हैं। हरियाणा में इन ग्रामीण सफाई कर्मियों को आज तक भी रेगुलर नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि 2013 में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों और शहर में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को 8100 रुपये वेतन मिलता था लेकिन आज शहरी सफाई कर्मचारियों को 16900 रुपये और गांव के सफाई कर्मियों को 10 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा है जबकि शहरी कर्मचारियों के मुकाबले गांव के सफाई कर्मचारियों से काम 5 गुणा ज्यादा लिया जाता है। जो ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के साथ अन्याय है। मीटिंग को सीटू जिला उपप्रधान मदन सिंह के अलावा यूनियन नेता हुकुम सिंह, उग्रसेन, राजेंद्र, प्रताप, सतीश आदि संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed