{"_id":"5b633cff4f1c1b6e118b6fa0","slug":"111533230335-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा पशु आए वाहन के सामने, दो हादसों में एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा पशु आए वाहन के सामने, दो हादसों में एक की मौत, दूसरा गंभीर
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। आवारा पशुओं के चलते वीरवार को हुए हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान चिंदड़ निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल सुरेंद्र को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
नागरिक अस्पताल में मृतक के परिजनों ने बताया कि चिंदड़ का रहने वाला सुरेंद्र बुधवार सांय किसी काम से गांव से शहर की ओर जा रहा था। इस बीच जैसे ही उसका बाइक गांव से बाहर निकला तो उसकी बाइक के आगे अचानक से एक आवारा पशु आ गया जिसके चलते उसके बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक फिसल गया। इसके चलते सुरेंद्र भी सिर के बल सड़क पर आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसी तरह एक अन्य हादसे में गांव भोडा होशनाक के पास एक सेंट्रो के आगे सांड आ जाने से कार पेड़ से जा टकराई। जिससे कार में सवार व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अग्रोहा रेफर किया गया है।