फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बाल मजदूर निषेध सप्ताह के तहत रैली के माध्यम से शहरवासियों को किया गया जागरूक

बाल मजदूर निषेध सप्ताह के तहत रैली के माध्यम से शहरवासियों को किया गया जागरूक

Sat, 16 Jun 2018 12:27 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
बाल मजदूर निषेध सप्ताह के तहत रैली के माध्यम से शहरवासियों को किया गया जागरूक
रैली निकाल लोगों को बाल श्रम के प्रति किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन

फतेहाबाद। बाल मजदूरी को खत्म करने के लिए जिला फतेहाबाद के तीनों प्रमुख शहरों फतेहबाद, टोहाना व रतिया में शहरवासियों को बाल मजदूरी के विरुद्ध रैलियों के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। यह जानकारी जिला बाल संरक्षण अधिकारी प्रदीप कुंडू द्वारा शुक्रवार को बाल मजदूरी निषेध सप्ताह के तहत रैली का शुभारंभ करते हुए दी गई। उन्होंने बताया कि हर वर्ष 12 जून को अंतर्राष्ट्रीय बाल मजदूर निषेध दिवस के रुप में मनाया जाता है। जिला बाल संरक्षण इकाई फतेहाबाद के द्वारा बाल मजदूरी के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए इस अंतर्राष्ट्रीय बाल मजदूरी निषेध दिवस को लगातार एक सप्ताह तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसके तहत 12 जून को ओपन शेल्टर होम फतेहाबाद में व 15 जून को फतेहाबाद शहर में लोगों को बाल मजदूरी के प्रति जागरूक किया गया। इसी क्रम में 16 जून को रतिया शहर में तथा 18 जून को टोहाना शहर में रैली निकालकर शहरवासियों को जागरुक किया जाएगा। यह सभी रैलियां जिला बाल संरक्षण कार्यालय के अंतर्गत कार्यरत सक्षम युवाओं के सहयोग से निकाली जा रही है। रैलियों का मुख्य उद्देश्य आमजन को यह संदेश देना है कि 14 साल से कम उम्र के बच्चों से बाल मजदूरी न कराएं और अगर कोई ऐसा कर रहा है तो उसके बारे में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 या जिला बाल संरक्षण कार्यालय को सूचित करें। उन्होंने बताया कि बच्चों को काम पर रखना कानूनन अपराध है जिसके लिए सजा व जुर्माना दोनों का प्रावधान है। इस रैली के दौरान यातायात के सफल प्रबंधन और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए यातायात प्रबंधक रिछपाल व थाना शहर प्रबंधक सुरेंद्र कंबोज का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण कार्यालय के कानून अधिकारी बृजेश कुमार, संरक्षण अधिकारी सुरजीत बाजिया, सोशल वर्कर मुकेश कुमार व आउटरीच वर्कर लक्की ग्रोवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed