फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पिरथला में करंट लगने से किसान की मौत

पिरथला में करंट लगने से किसान की मौत

Sun, 25 Mar 2018 12:19 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
पिरथला में करंट लगने से किसान की मौत
पिरथला में करंट लगने से किसान की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। गंाव पिरथला में खेत में काम करते समय एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के ब्यान के आधार पर कार्रवाई की है। हवलदार राजकुमार ने बताया कि ठरवा निवासी धीरज ने बताया कि उसका भाई 25 वर्षीय नीरज खेतीबाड़ी का कार्य करता था। रात्रि के समय वह अपने खेत में पानी लगाने के लिए गया हुआ था। जब वह पानी लगाने के लिए ट्यूबवेल के स्टार्टर का बटन दबाने लगा तो अचानक उसे करंट लग गया। जिसके चलते वहीं जमीन पर गिर गया। आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। उन्होंने मौके पर जाकर नीरज को नागरिक अस्पताल में ले आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एचसी राजकुमार ने मामले में शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनो के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed