{"_id":"59402f224f1c1b250b8b46a8","slug":"111497378594-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड़वेज हड़ताल के कारण निजी वहनों की बनी चांदी, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड़वेज हड़ताल के कारण निजी वहनों की बनी चांदी, यात्री परेशान
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चक्का जाम से वाहन चालकों की चांदी, यात्री परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां। निजी परिवहन पालिसी को लेकर प्रदेश भर मेें रोडवेज बसों का चक्का जाम का असर भट्टूकलां में भी देखने को मिला। रोडवेज की सभी बसों को भट्टूकलां के बस स्टैंड परिसर मेें खड़ा कर कर्मियों ने हड़ताल का समर्थन किया। पहिया जाम के चलते हुमस भरी गर्मी में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं हड़ताल के चलते निजी वाहन चालकों की भी चांदी रही। बस स्टैंड के बाहर से पूरे दिन अवैध वाहनों ने सवारियां को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। यात्रियों को भी मजबूरी वंश इन वाहनों में चढ़ना पड़ा। अवैध वाहन चालकों ने ठूंस-ठूंस कर सवारी भर कर पूरा दिन रोडवेज की हड़ताल का फायदा उठाया तथा बेरोकटोक अपने वाहनों से कई- कई चक्कर लगाए। बार-बार रोडवेज की हड़ताल व सरकार के बीच वार्ता विफल होने से आम जन काफी खफा दिखाई दिए। लोगों का कहना है कि इस प्रकार की समस्याओं को हड़ताल की बजाए मिल बैठ कर बातचीत से सुलझाना चाहिए ताकि आम जन को परेशानी ना उठानी पड़े।
11 हड़ताल के चलते भट्टू बस स्टेण्ड में खड़ी बसें।