फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   110 mm rainfall in Jakhal and 98 mm in Tohana

जाखल में 110 और टोहाना में 98 एमएम बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
110 mm rainfall in Jakhal and 98 mm in Tohana
बारिश के बाद अपनी धान की फसल को देखता हुआ गाजुवाला का किसान। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद/जाखल/रतिया। जिले में अधिकांश स्थानों पर शुक्रवार को बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश जाखल व टोहाना में हुई। जहां बारिश राहत की बजाय आफत में बदल गई। जाखल में 24 घंटे के भीतर 110 एमएम जबकि टोहाना में 98 एमएम बारिश ने जलभराव से परेशानी बढ़ा दी। क्षेत्र के कई सरकारी स्कूलों के आगे जलभराव हो गया। इससे विद्यार्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं, रतिया में मुख्यमंत्री के आगमन से पहले कई स्थानों पर बारिश का पानी भर गया। इससे पानी निकासी के प्रबंधों के दावों की पोल भी खुल गई। इसके अलावा भट्टू कलां में भी 40 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

जाखल खंड के गांव सिधानी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के आगे विद्यार्थियों के घुटनों तक जलभराव हो गया। शिक्षकों व विद्यार्थियों ने बताया कि पिछले दो साल से स्कूल गेट के पास से गुजरती सड़क पर जलभराव की समस्या झेलनी पड़ रही है। स्कूल के मुख्य गेट के सामने पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को जलभराव से होकर ही स्कूल जाना पड़ता है। गांव सिधानी के ग्रामीण अजय कुमार, अमित कुमार, अजीत शास्त्री मास्टर, धर्मवीर बिंदर, सुमित सिंह, कर्मवीर सिंह आदि ने बताया कि कई बार प्रशासन को लिखित में पानी निकासी की व्यवस्था के लिए कहा जा चुका है। मगर स्थिति ज्यों की त्यों हैं।
विज्ञापन

फसलें बर्बाद होने के कगार पर
पहले गर्मी बढ़ने के कारण बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को अब मानसून की बारिश सताने लगी है। खेतों में भारी जलभराव होने से नरमे की फसल को ज्यादा नुकसान पहुंच रहा है। कई गांवों में फसलें बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई है। धान की फसल में भी जरूरत से ज्यादा पानी भर चुका है। किसान रामसिंह, बलजीत, अशोक कुमार, देवीलाल आदि ने बताया कि अब बारिश के कारण फसलों को नुकसान होने लगा है। कई गांवों में तो फसल चौपट हो गई है। खेतों से पानी निकासी के भी बेहतर प्रबंध नहीं है। किसानों ने प्रशासन से खराब फसलों का मुआवजा दिलाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
ग्राम क्षेत्र में बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था के लिए काम किया जा रहा है। समस्याओं के प्रति संज्ञान लिया जा रहा है। जहां अधिक दिक्कत है, वहां और ज्यादा प्रयास करेंगे।
-बलजीत सिंह चहल, डीडीपीओ, फतेहाबाद

गांव सिधानी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के आगे जलभराव दिखाते विद्यार्थी।

गांव सिधानी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के आगे जलभराव दिखाते विद्यार्थी।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed