फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   11 year old Niharika is showing her strength in wrestling at the state level

Fatehabad News: 11 वर्षीय निहारिका राज्य स्तर पर कुश्ती में दिखा रही दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
11 year old Niharika is showing her strength in wrestling at the state level
कुश्ती ​खिलाड़ी निहारिका।
फतेहाबाद। गांव बोसवाल की 11 वर्षीय निहारिका कुश्ती में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन राज्य स्तर पर कर पहचान बना रही है। अपनी उम्र के मुकाबले, इस बच्ची ने कुश्ती में गज़ब का प्रदर्शन किया है। हाल ही में हुए स्कूली अंडर-14 कुश्ती प्रतियोगिता में उसने पूरे खंड में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

उसके इस प्रदर्शन से उसका चयन जिलास्तरीय मुकाबलों के लिए हुआ। निहारिका के पिता विक्रम सिंह व माता पूजा दोनों गांव के पंच भी है। निहारिका की इस सफलता में उनके पिता विक्रम सिंह का भी बड़ा योगदान है, जो खुद एक पूर्व खिलाड़ी रह चुके हैं। उनके पिता विक्रम ने बताया कि निहारिका में बचपन से ही खेल के प्रति जुनून है। वे हमेशा अपनी बेटी को प्रोत्साहित करते हैं और उसे हर तरह का सहयोग देते हैं, ताकि वह अपने सपनों को पूरा कर सके।
विज्ञापन

निहारिका अपने गांव और स्कूल में भी एक प्रेरणा बन गई है। उसकी कड़ी मेहनत और लगन को देखकर बाकी बच्चे भी खेलों में रुचि लेने लगे हैं। निहारिका का सपना है कि वह एक दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करें और अपने देश के लिए पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

निहारिका ने बताया कि उनको कुश्ती खेल के प्रति शिक्षक सेवा सिंह और सतीश कुमार सैनी ने प्रेरित किया था। इनके के मार्गदर्शन ने निरंतर अपने खेल कौशल में सुधार कर रही है। वह खेल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए लगातार सुबह व शाम के समय दोनों समय अभ्यास करती है। खेल में अच्छा प्रदर्शन करने से उसके गांव और स्कूल का नाम रोशन करना उसका लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed