फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   11 villages of the district will be free from Lal Dora

रजाबाद, काताखेड़ी और अयालकी सहित 11 गांव होंगे लाल डोरा से मुक्त, प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में

Fri, 25 Sep 2020 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
11 villages of the district will be free from Lal Dora
स्वामित्व स्कीम के तहत 2 अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला में 11 गांवों में लाल डोरा/आबादी देह के मालिकों को सर्टिफिकेट/डीड ऑफ टाइटल/ऑनरशिप आबंटन किए जाएंगे। यह जानकारी डीसी डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि 2 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल देश प्रदेश में इस स्कीम के तहत योग्य एवं पात्र लोगों को सर्टिफिकेट/डीड ऑफ टाइटल/ऑनरशिप आवेटन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्य महत्वपूर्ण है इसलिए इस कार्य में संबंधित विभाग के अधिकारीगण देरी न करें।
विज्ञापन

इन गांवों को किया जाएगा लाल डोरा मुक्त
डीसी डॉ. बांगड़ ने कहा कि जिला फतेहाबाद में गांव धिड़, रजाबाद, काताखेड़ी, ढाणी बिंजालांबा, अयाल्की, ढाणी चाणचक, ढाबी खुर्द, खाबड़ा खुर्द, गदली, जांडवाला बांगड और रामसरा में सरकार द्वारा लाल डोरा के अंदर मालिक स्थापित किए जाने व रकबा चिह्नित करने बारे सरकार द्वारा लाल डोरा मुक्त करने का निर्णय लिया है ताकि लाल डोरे के अंदर मालिक स्थापित किए जा सकें। इन उपरोक्त गांवों में ड्रोन मेपिंग का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। परियोजना निदेशक कार्यालय से एलएसएम चंडीगढ़ से नक्शे प्राप्त होने उपरांत एक कमेटी गठित की गई है जिनको गांव के लाल डोरा की संपत्ति के काबिल/मालिक का ब्योरा/डाटा निर्धारित प्रोफार्मा में भरकर देने बारे लिखा गया।
विज्ञापन

अवकाश के दिन भी खुलेंगे बीडीपीओ दफ्तर : जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी बलजीत सिंह चहल ने बताया कि स्वामित्व स्कीम के तहत कार्य के महत्व को देखते हुए अवकाश के दिन यानी 26 व 27 सितंबर को जिला के सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय खुले रहेंगे। विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी अन्य कार्य दिवस की भांति अपने कार्यालय में रहेंगे, ताकि नागरिक अपनी आपत्ति एवं शिकायत दर्ज करवा सकें। इसके बाद गांव खाबड़ा खुर्द, ढाबी खुर्द, गदली, रामसरा व जांडवाला बागड़ में 28 सितंबर को सुबह 10 बजे आबादी देह के ग्राम सभा की मीटिंग में अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके पश्चात इनको राजस्व विभाग द्वारा प्रॉपर्टी डीड/प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी राजेश कुमार ख्यालिया, तहसीलदार विजय कुमार, प्रकाश चंद, डीआईओ सिकंदर, नायब तहसीलदार गोपीचंद सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed