फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   11 players of the district including four daughters will show their strength in Khelo India Youth Games

चार बेटियों सहित जिले के 11 खिलाड़ी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में दिखाएंगे दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
11 players of the district including four daughters will show their strength in Khelo India Youth Games
फतेहाबाद। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और हरियाणा सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 4 जून से शुरू होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में फतेहाबाद जिले के 11 खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। इनमें सबसे बड़ी बात यह है कि जिले से चार एथलीट का चयन हुआ है, चारों ही गांव बनगांव की बेटियां हैं। चारों बेटियां फिलहाल अपने ही गांव के डीपीई हनुमान सिंह के मार्गदर्शन में अभ्यास करती हैं। डीपीई हनुमान का कहना है कि उन्हें पूरा यकीन है कि बेटियां मेडल जीतकर गांव और जिले का नाम रोशन करेंगी। बता दें कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 4 जून से 13 जून तक पंचकूला, शाहबाद, अंबाला, चंडीगढ़ और दिल्ली में होंगे।
विज्ञापन

साइकिलिंग की तीन स्पर्धाओं में भाग लेंगे अकेले नीरज
जिले से चयनित साइकिलिंग खिलाड़ी नीरज कुमार भी इस प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाएंगे। नीरज कुमार साइकिलिंग की ही तीन अलग-अलग विधाओं में भाग लेंगे। नीरज कुमार इंडिविजुअल परस्यूट, स्क्रेच रेस और इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा साइकिलिंग खिलाड़ी गुरनूर पूनियां भी 500 मीटर टाइम ट्रायल मुकाबले में भाग लेंगे।
विज्ञापन

ये खिलाड़ी हुए हैं चयनित
दीपिका : गांव बनगांव निवासी एथलेटिक्स दीपिका ज्वेलिन थ्रो में भाग लेंगी।
मोनिका : गांव बनगांव निवासी एथलेटिक्स मोनिका ट्रिपल जंप में भाग लेंगी।
सपना : गांव बनगांव निवासी एथलेटिक्स ज्वेलिन थ्रो में भाग लेंगी।
मनीषा : गांव बनगांव निवासी एथलेक्टिस मनीषा ज्वेलिन थ्रो में भाग लेंगी।
नीरज कुमार : साइकिलिंग खिलाड़ी नीरज साइकिलिंग की तीन स्पर्धाओं में शामिल होंगे।
गुरनूर पूनिया : साइकिलिंग खिलाड़ी 500 मीटर टाइम ट्रायल में भाग लेंगे।
गौरव : हैंडबाल टीम में खिलाड़ी के तौर पर गौरव शामिल होंगे।
प्रिया : हैंडबाल टीम में खिलाड़ी के रूप में शामिल होंगी।
योगेश कुमार : वॉलीबाल खिलाड़ी योगेश कुमार वॉलीबाल टीम में शामिल होंगे।
सुशील कुमार : कुश्ती खिलाड़ी सुशील कुमार ग्रीको रोमन कुश्ती के 48 किलोग्राम भारवर्ग में शामिल होंगे।
वर्षा : कुश्ती खिलाड़ी वर्षा फ्री स्टाइल 51 किलोग्राम भारवर्ग में भाग लेंगी।
कोट
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए जिले के 11 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। हमें पूरी उम्मीद है कि ये खिलाड़ी मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन करेंगे।
-सतविंद्र गिल, जिला खेल अधिकारी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed