{"_id":"6851b1ca1c4641d9dc0321ce","slug":"11-mm-rain-in-the-district-maximum-in-kulan-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-135630-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले में 11 एमएम बारिश, कुलां में सबसे ज्यादा 27","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले में 11 एमएम बारिश, कुलां में सबसे ज्यादा 27
Tue, 17 Jun 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
गांव समैन की गलियों में जमा बारिश का पानीसंवाद
फतेहाबाद/समैन। जिले में मंगलवार को हुई बारिश से लोगों के साथ किसानों ने राहत की सांस ली है। सोमवार से मौसम में आए बदलाव के बाद मंगलवार को जिले के औसत 11 एमएम बारिश दर्ज की गई।
वहीं इस बारिश से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। जिले के कुलां, टोहाना और भूना में अच्छी बारिश दर्ज की गई।
सबसे जयादा 27 एमएम (मिलीमीटर) बारिश कुलां में दर्ज की गई।टोहाना में मंगलवार सुबह हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। प्री मानसून की इस बारिश के साथ ही किसानों ने खेतों में धान की रोपाई का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि बारिश न होने से खेतों में नरमा, ज्वार, धान की पनीरी सहित कई फसलें सूखने लगी थीं। बारिश से फसलों को संजीवनी मिली है। मंगलवार सुबह गांव समैन, कन्हड़ी, गाजुवाला, बलियाला, कमालवाला, पारता, पिरथला, ललोदा, नांगली, नांगला, ललोदा, डांगरा, बिढ़ाई खेड़ा, सनियाना सहित आसपास के गांवों में काफी अच्छी बारिश हुई है।
खेतों में धान रोपाई का कार्य शुरू
गांव समैन के किसान डॉ. धूप सिंह, साधा राम शर्मा, रामफल, भीरा राम, काला, सुरेंद्र ने क्षेत्र में बारिश होने से सभी को फायदा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से खेतों में धान की रोपाई का काम तेजी आ गई है। किसानों का कहना है कि अगले 20 से 25 दिनों में धान की रोपाई का काम पूरा होने की उम्मीद है। इस बार मानसून अच्छा रहने के संकेत है। उन्हें उम्मीद है कि धान की फसल भी अच्छी होगी।
-
बारिश से गलियों में लभराव, ग्रामीण परेशान
बुधवार को ग्रामीण क्षेत्र में हुई तेज बारिश कई गांवों में ग्रामीणों के लिए आफत भी बनी है। गांव समैन,कन्हड़ी व भीमेवाला में बारिश से गलियों में जलभराव हो गया। जिसके कारण ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। गांव समैन में तेज बारिश से कई गलियां पानी से भर गया। जिससे इन गलियों में से पैदल निकलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नेशनल हाइवे के दोनों तरफ पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण किया जा रहा है। जिसके गलियों का पानी नहीं निकल पाता है और वहीं जमा हो जाता है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर नाले का सही निर्माण न करने का आरोप भी लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग इस नाले को सही नहीं किया गया है। नाले के निर्माण वाली जगह में बिजली के खंभे खड़े हैं, जिनको हटाया नहीं जा रहा। लोक निर्माण विभाग के जेई अंकुश व एसडीओ विजय शर्मा ने कहा कि नाले का निर्माण सही करवाया जाएगा, ताकि बारिश के दिनों में पानी सड़कों व गलियों में जमा न हो सके।
जिले ये रही बारिश की स्थिति
क्षेत्र बारिश एमएम में
कुलां 27
टोहाना 15
भूना 8
रतिया 3
फतेहाबाद 2