फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   107 acres of land remains vacant in Bhimewala, no sowing done

फतेहाबाद: भीमेवाला में खाली रह गया 107 एकड़ रकबा, नहीं हुई बिजाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
107 acres of land remains vacant in Bhimewala, no sowing done
भीमेवाला में खेतों में हुए जलभराव का दृश्य।
समैन। टोहाना खंड के गांव भीमेवाला में पिछले दो साल से लगातार मानसून की तेज बारिश के वजह से जमीन के नीचे फुटे चौव्वे के कारण 107 एकड़ जमीन का रकबा खाली रह गया है। इतने एरिया में इस वर्ष किसान फसल का एक भी दाना भी नहीं बीज पाएं हैं।
विज्ञापन

अब टोहाना प्रशासन ने 107 एकड़ जमीन जलभराव से सेमग्रस्त होने के कारण फसल न होने की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी है। टोहाना के तहसीलदार रमेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। किसान पिछले लंबे समय से बारिश के बाद जलभराव के कारण हुए नुकसान के मुआवजे की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि उनके खेतों में पिछले लगातार तीन साल से फसलों का एक दाना भी नहीं हुआ है। गत वर्ष 2022 में उनकी दोनों फसलें जलभराव की भेंट चढ़ गई, जबकि 50 से अधिक किसानों की फसलें तेज बारिश के कारण खराब हुई है। उन सभी का मुआवजा उन्हें जल्द मिलना चाहिए। संवाद
विज्ञापन

मुआवजा नहीं मिला तो धरने पर बैठना पड़ेगा
गांव भीमेवाला के किसान जयवीर, भीम सिंह, सत्ता सिंह, रमेंद्र, जयपाल, धर्म, अनिल, राममेहर, अमित, रामकुमार, मंगल, महा सिंह, सतपाल, संदीप, मनी राम, रामबीर, रणवीर, रामफल, मोनी, वेदप्रकाश, धीरा, रामफल, रामकेश, टेकचंद, मनीष, रामबीर, महेंद्र, कृष्ण कुमार, प्रदीप कुमार ने कहा कि उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा मिलना चाहिए। किसानों की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर होती जा रही है। गांव के किसानों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्हें जल्द मुआवजा नहीं मिला तो वे धरने पर बैठने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
हमने गांव भीमेवाला में जलभराव के कारण खाली रकबे की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। इसके अलावा कुछ किसानों की फसलें बारिश से खराब हुई थी, उसकी रिपोर्ट भी भेजी गई है। जल्द ही किसानों को इसका मुआवजा मिलेगा।
-रमेश कुमार, तहसीलदार, टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed