फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   1056 students appeared for Mission Buniyad exam at three centers in the district, 41 were absent

Fatehabad News: जिले के 3 केंद्रों पर 1056 विद्यार्थियों ने दी मिशन बुनियाद परीक्षा, 41 रहे अनुपस्थित

Tue, 28 Jan 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 28 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
1056 students appeared for Mission Buniyad exam at three centers in the district, 41 were absent
फतेहाबाद में मिशन बुनियाद लेवल दो की परीक्षा देते हुए विद्यार्थीस्त्रोत ​शिक्षा विभाग
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग की ओर से चलाए जा रहे मिशन बुनियाद कार्यक्रम के तहत लेवल-2 की परीक्षा जिले के तीन केंद्रों पर मंगलवार को आयोजित की गई। परीक्षा में 1056 विद्यार्थी उपस्थित रहे और 41 नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


परीक्षा को लेकर पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टोहाना में केंद्र बनाए गए। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड की जांच करने के बाद एंट्री दी गई। मंगलवार को हुई लेवल दो की परीक्षा का परिणाम शिक्षा विभाग सात फरवरी को जारी करेगा। इसके बाद लेवल तीन की परीक्षा होगी। इसका परिणाम 20 मार्च तक जारी होगा। चयनित विद्यार्थी को जिले में बनाए गए पांच केंद्रों पर दो साल तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।
विज्ञापन


- 2870 विद्यार्थियों ने दी थी पहले लेवल की परीक्षा







मिशन बुनियाद को लेकर जिले के 3117 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। पहले चरण की परीक्षा जिले से 2870 विद्यार्थियों ने दी थी। इसमें 109 पास हुए थे। इसमें भट्टूकलां खंड से 134, भूना से 231, फतेहाबाद से 246, जाखल से 71, रतिया से 204 व टोहाना के 211 विद्यार्थी शामिल हैं। राजकीय मिडिल स्कूल सिंबलवाला के छात्र मोहित कुमार ने प्रथम, राजकीय हाई स्कूल मोचीवाली से हर्ष तथा राजकीय गर्ल्ज मिडिल स्कूल धारसूल से मोनिका ने द्वितीय स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रही परीक्षा को लेकर स्थिति

केंद्र परीक्षार्थी उपस्थित रहे अनुपस्थित रहे

जीएसएसएस टोहाना 281 269 12

पीएमश्री जीजीएसएसएस फतेहाबाद 380 370 10

जीएमएसएसएसएस भूना 436 417 19

-

जिले के तीन केंद्रों पर मिशन बुनियाद लेवल दो की परीक्षा ली गई है। परीक्षा सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक आयोजित हुई है। परीक्षा में 1056 विद्यार्थी उपस्थित रहे है। परीक्षा का अगले माह परिणाम जारी हो जाएगा।

- मुकेश मेहता, जिला नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed