{"_id":"6a663f7e4f1882b990039c88","slug":"1050-families-applied-for-schemes-at-the-antyodaya-mela-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-158099-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अंत्योदय मेले में 1050 परिवारों ने योजनाओं के लिए कराए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अंत्योदय मेले में 1050 परिवारों ने योजनाओं के लिए कराए आवेदन
Sun, 26 Jul 2026 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
बीडीपीओ कार्यालय, रतिया में आयोजित मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले में मौजूद सांसद सुभा
- फोटो : कांग्रेस जिला कार्यालय मिलन वाटिका में संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम साथ में जिला एवं महानगर अध्यक्ष। स्रोत स्वयं
रतिया। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले में रविवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए 1050 आवेदन प्राप्त हुए। बीडीपीओ कार्यालय रतिया में आयोजित मेले का उद्देश्य पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना रहा।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन तथा लाभार्थियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। सुभाष बराला ने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक पात्र परिवार तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, स्टैंड-अप इंडिया और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंत्योदय मेले जरूरतमंद परिवारों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा, अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया, एसडीएम सुरेंद्र सिंह, बीडीपीओ अनिल बिश्नोई, ब्लॉक समिति चेयरमैन विकास कुमार, मंडल अध्यक्ष अंकित सिंगला, सुखविंदर गोयल, सुभाष खिलेरी आदि मौजूद रहे।