{"_id":"5c76d4c7bdec225eb65e04b8","slug":"101551291591-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर मतदाता को समझना होगा वोट का महत्व : डा. सुभिता ढाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर मतदाता को समझना होगा वोट का महत्व : डा. सुभिता ढाका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता समझे अपने वोट का महत्व : डॉ. सुभिता ढाका
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) अभियान के तहत बुधवार को चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा की छात्राओं को चुनाव और मतदान से जुड़ी अहम जानकारियां दी गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि छात्राओं को संबोधित करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. सुभीता ढाका ने लोकसभा आम चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए गए हैं, ताकि स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं को कायम रखा जा सके। एडीसी सुभिता ढाका ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां गांव से लेकर देश तक के सरकार का चयन लोगों द्वारा किया जाता है, इसलिए हर मतदाता को अपने वोट का महत्व समझना चाहिए। इस अभियान में कॉलेज और सामाजिक संस्थाओं को भी भागीदार बनाया जा रहा है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने वोट का सदुपयोग करें। एक मजबूत लोकतंत्र की नींव मताधिकार से ही होती हैं। उन्होंने कहा कि किसी कारणवश अगर किसी छात्रा का वोट अभी तक नहीं बना है, तो वह तुरंत चुनाव कार्यालय से संपर्क कर अपना वोट बनवाए। इसके अलावा वे चुनाव संबंधित अधिक जानकारी के लिए 1950 पर भी कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एडीसी ने कहा कि सी-विजिल एप से आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामलों पर बहुत की कम समय में कार्रवाई का प्रावधान है, वहीं वीवीपैट के इस्तेमाल से ईवीएम पर उठ रहे सवालिया निशान पर भी विराम लग सकेगा।