फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   मतदाता सुविधा केंद्र के रूप में भी अपनी सेवाएं देंगे जिलेभर के अटल सेवा केंद्र

मतदाता सुविधा केंद्र के रूप में भी अपनी सेवाएं देंगे जिलेभर के अटल सेवा केंद्र

Tue, 26 Feb 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
मतदाता सुविधा केंद्र के रूप में भी अपनी सेवाएं देंगे जिलेभर के अटल सेवा केंद्र
मतदाता सुविधा केंद्र के रूप में भी अपनी सेवाएं देंगे अटल सेवा केंद्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने निर्देश दिए हैं कि अटल सेवा केंद्रों द्वारा मतदाता सुविधा केंद्र के रूप में भी अपनी सेवाएं दी जाए। चुनाव अभियान से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने यह निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने टैब के द्वारा वोटर आईडी फार्म भरवाने के लिए भी अधिकारियों से विचार विमर्श किया और निर्देश दिए कि इस दिशा में पायलेट प्रोजेक्ट के लिए किसी एक गांव का चयन किया जाए। उन्होंने जिला वासियों से भी यह आह्वान किया कि वे अपने वोट का अवश्य सदुपयोग करें। एक मजबूत लोकतंत्र की नींव मताधिकार से ही होती हैं। भारतीय लोकतंत्र में हर 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र नागरिक को वोट का अधिकार दिया गया है। वोट के अधिकार से ही मतदाता अपनी पसंद के प्रत्याशी का चयन कर सकता है। इसके साथ-साथ चुनाव आयोग ने नोटा की सुविधा भी मतदाताओं को दी है, जिसमें कोई भी मतदाता अगर किसी प्रत्याशी को अपना वोट नहीं देना चाहता या उसे कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं है तो वह नोटा का बटन दबा सकता है। इस सुविधा से मतदाता को वोट के अधिकार के साथ-साथ रिजेक्शन की सुविधा भी मिली है लेकिन इसके लिए मतदाता का जागरूक होना जरूरी है। उपायुक्त ने कहा कि हमें अपने वोट का भुगतान बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। किसी भय, जाति, संप्रदाय, वर्ग, लोभ और लालच के बगैर अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि शत प्रतिशत मतदान का संदेश अपने आसपास रहने वाले परिवारों को भी दें। चुनाव एक पर्व है और इसे हम सबको को मिलकर मनाना चाहिए। विवेक से फैसला करना चाहिए ताकि एक बेहतर सरकार का चयन हो सके। बैठक में एडीसी डॉ. सुभीता ढाका, डीडीपीओ अनुभव मेहता, डीआरओ बाल कृष्ण, डीआईपीआरओ सुरेंद्र सिंह, डीआईओ सिकंदर, प्रो. सुरेंद्र वर्मा, चुनाव कानूनगो राज कुमार सिहाग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed