{"_id":"5c324950bdec22569633016b","slug":"101546799440-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट परीक्षा : अपैक्स स्कूल के सेंटर पर स्टाफ को भी आधा घंटा खड़ा रहना पड़ा बाहर, एसएचओ से हुई बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटेट परीक्षा : अपैक्स स्कूल के सेंटर पर स्टाफ को भी आधा घंटा खड़ा रहना पड़ा बाहर, एसएचओ से हुई बहस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। एचटेट के दौरान परीक्षार्थियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच बहस होना आम माना जाता था, लेकिन रविवार सुबह के सत्र में स्थानीय अपैक्स पब्लिक स्कूल के सेंटर पर नियमों को लेकर ड्यूटी इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरेंद्र कंबोज व स्कूल स्टाफ ही आमने-सामने हो गए। दरअसल एचटेट में ड्यूटी के लिए आए स्टाफ के पास एडमिट कार्ड नहीं था, जिसके कारण पुलिस इंस्पेक्टर सुरेंद्र कंबोज ने उन्हें अंदर जाने की परमिशन नहीं दी। इस पर स्टाफ कर्मचारियों और एसएचओ के बीच बहस भी हुई लेकिन इंस्पेक्टर कंबोज अपनी जगह से टस से मस तक नहीं हुए। बाद में स्कूल प्रबंधन ने स्टाफ के आई कार्ड भिजवाए तो जाकर स्टाफ को परीक्षा केंद्र के अंदर एंट्री मिल सकी। अपैक्स स्कूल के स्टाफ को तकरीबन 20 मिनट से आधे घंटे तक गेट पर ही रुकना पड़ा।
दरअसल हुआ कुछ यूं कि शनिवार को हुई परीक्षा के बाद अपैक्स स्कूल के स्टाफ के कई सदस्य बोर्ड की ओर से आया हुआ आई कार्ड स्कूल के अंदर ही छोड़कर चले गए। सुबह जब वो लोग स्कूल के अंदर जाने लगे तो उनके पास पहचान पत्र ना होने के चलते उन्हें रोक लिया गया। बाद में स्टाफ सदस्य संदीप सिंह उनके कार्ड लेकर गेट पर पहुंचे तो जाकर उन्हें रोका गया।
निजी वाहनों से पहुंचे अधिकतर परीक्षार्थी
एचटेट की परीक्षा के लिए इस बार शिक्षा विभाग ने परीक्षा केंद्र 100 किलोमीटर के दायरे में ही दिए थे। इसी कारण फतेहाबाद में परीक्षा देने आए अधिकतर परीक्षार्थी सिरसा व हिसार के थे। खास बात यह रही की परीक्षा के दोनों ही दिन अधिकतकर परीक्षार्थी निजी वाहनों में आते हुए दिखाई दिए, जिस कारण रोडवेज की बसों में कोई अधिक भीड़ नहीं हुई तथा बसें सामान्य की तरह ही चलती रही। हालांकि परिवहन विभाग ने परीक्ष के दोनों दिन परीक्षार्थियों के लिए 20 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की हुई थी।
विज्ञापन
शहर में लगा रहा जाम
वहीं निजी वाहनों की अधिकता के कारण परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के विभिन्न स्थानों पर जाम की स्थिति देखने को मिली। जिसके लिए ट्रैफिक पुलिस के जवानों को जाम खुलवाने मेें खासी मशक्कत करनी पड़ी। जिन स्थानों पर अधिक जाम की स्थिति देखने को मिली उनमें मुख्य रूप से शहर का लालबत्ती चौक, बस स्टैंड के सामने तथा शहर का बीघड़ मोड़ शामिल था। यहां एचटेट की परीक्षा खत्म होने के बाद वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। उक्त स्थानों पर लगे जाम को खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस के जवानों को दोपहर के समय एक घंटा तथा शाम की परीक्षा खत्म होने के बाद करीब पौने दो घंटे लगे।
इन्होंने संभाला सुरक्षा का जिम्मा, शांतिपूर्ण रही दोनों दिन की परीक्षा
पुलिस भर्ती परीक्षा में दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देते पकड़े जाने के बाद इस बार एचटेट की परीक्षा के दोनों दिन ही जिला प्रशासन व पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। दोनों दिन की परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए 14 परीक्षा केंद्रों की 10 लोकेशनों पर 14 ड्यूटी मजिस्ट्रेट के अलावा खुद डीसी व एसपी भी लगातार परीक्षा केंद्रों का दौरा करते रहे। इसके अलावा चार डीएसपी, शहर थाना प्रभारी व सीआईए की टीमें भी लगातार गश्त करते रहे।
इनके हवाले थी सुरक्षा व्यवस्था
डीसी फ्लाइंग 1
बोर्ड फ्लाइंग 4
एसपी 1
डीएसपी 4
इंस्पेक्टर 16
एसआइएस चेकिंग 1
एसएचओ सिटी 1
एसएचओ ट्रैफिक 1
महिला पुलिसकर्मी 14
ट्रैफिक पुलिसकर्मी 44
सीआईए टीम 2
एसआई 28
हेड कांस्टेबल 35
कांस्टेबल 70
वर्जन
एचटेट की तीनों सत्रों की परीक्षा फतेहाबाद जिले में शांतिपूर्ण ढंग से एवं नकल रहित करवाने में हम सफल रहे हैं। इसके लिए सभी कर्मचारियों व पुलिस विभाग को बधाई। परीक्षार्थियों ने भी इस बार काफी संयम दिखाया और इक्का-दुक्का दिक्कतों को छोड़ दें तो इस बार सारे प्रबंध भी अपडेट रहे जिसकी मदद से फतेहाबाद जिले में एचटेट परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
डा. जेके आभीर, जिला उपायुक्त, फतेहाबाद।