फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   रोजगार, खेती, शिक्षा, स्वास्थ्य को बर्बाद करने पर तुली है भाजपा सरकार : सुरेन्द्र सिंह

रोजगार, खेती, शिक्षा, स्वास्थ्य को बर्बाद करने पर तुली है भाजपा सरकार : सुरेन्द्र सिंह

Sat, 18 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
रोजगार, खेती, शिक्षा, स्वास्थ्य को बर्बाद करने पर तुली है भाजपा सरकार : सुरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। माकपा के राज्य सचिव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार खेती, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और भाईचारे को बर्बाद करने पर तुली हुई है। सरकार ने जनता को तकलीफ में एवं देश की अर्थव्यवस्था को खतरे में डालकर नोटबंदी करके चंद लोगों का काला धन सफेद करने एवं अधिक काला धन इकट्ठा करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। आज स्विस बैंकों में जमा देश का काला धन दोगुना हो गया है। वे शुक्रवार को भूना अनाज मंडी में माकपा द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनसभा की अध्यक्षता ओम प्रकाश अनेजा ने की और संचालन राम स्वरूप ढाणी गोपाल ने किया। जनसभा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी, तमिलनाडू के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

यात्रा का नेतृत्व कर रहे माकपा राज्य सचिव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि महंगाई में जबरदस्त बढ़ोतरी एवं आमदनी में निरंतर गिरावट से बहुमत जनता का जीवन यापन मुश्किल हो गया है। रसोई गैस सिलेंडर जो भाजपा राज से पहले 390 रुपये में मिलता था, आज इसकी कीमत 850 हो गई है। पिछले 4 साल में डीजल-पेट्रोल पर 12 बार टैक्स बढ़ा कर सरकार ने आम जनता की जेब से 10 लाख करोड़ रुपए बटोर लिए हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए माकपा जिला सचिव जगतार सिंह कहा कि मोदी-खट्टर सरकार के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है और किसानों समेत दूसरे तबकों के लोग आंदोलन कर रहे हैं। जनसभा में 5 सितंबर को दिल्ली में होने वाली किसान मजदूर रैली का समर्थन करते हुए लोगों से इस रैली में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed