{"_id":"5b3a6b9c4f1c1b135c8b45f0","slug":"101530555292-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल अवेशष प्रबंधन हेतु स्थापित होंगे 50 कस्टम हायरिंग सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल अवेशष प्रबंधन हेतु स्थापित होंगे 50 कस्टम हायरिंग सेंटर
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसल अवशेष प्रबंधन हेतु स्थापित होंगे 50 कस्टम हायरिंग सेंटर : डीसी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जिले में फसल अवशेष प्रबंधन के लिए गत वर्ष 73 कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित किए गए थे। वर्ष 2018-19 में 50 कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित किए जाने है। यह कस्टम हायरिंग सेंटर जिले के अधिकतम धान उत्पादक क्षेत्र में कलस्टर आधार पर स्थापित किए जाने है।
उपायुक्त डॉ हरदीप सिंह ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास 20 जून तक 692 आवेदन प्राप्त हुए थे। प्राप्त आवेदनों में आवेदकों का चुनाव विभागीय दिशा निर्देशों के अनुसार मेरिट के आधार पर किया जाना है। विभागीय दिशा निर्देशों के अनुसार ब्लॉक फतेहाबाद व भट्टू में वर्ष 2017-18 में अधिक आबंटन होने के कारण वर्ष 2018-19 में इस स्कीम के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर नहीं दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ब्लॉक टोहाना में 19, ब्लॉक जाखल में 10, ब्लॉक भूना में 3 व ब्लॉक रतिया में 18 कुल 50 हायरिंग सैंटर आबंटित किए जाने हैं।
डॉ. हरदीप सिंह ने बताया कि ब्लॉक टोहाना (प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक) व जाखल (दोपहर बाद 2 बजे से सायं 5 बजे तक) के आवेदकों का साक्षात्कार 4 जुलाई को उप मंडल कृषि अधिकारी टोहाना के कार्यालय में लिया जाएगा। इसी प्रकार 5 जुलाई को रतिया (प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक) व भूना (दोपहर बाद 2 बजे से सायं 5 बजे तक) ब्लॉक के आवेदकों का साक्षात्कार संबंधित ब्लॉक के खंड कृषि विकास अधिकारियों के कार्यालय में लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए मेरिट सूची अनुसार लक्ष्य से तीन गुणा आवेदकों को बुलाया जाना है, जिन्हें दूरभाष द्वारा सूचित कर दिया जाएगा। जो कोई आवेदक मेरिट सूची देखना चाहता है वह सहायक कृषि अभियंता फतेहाबाद के कार्यालय में संपर्क कर सकता है। उपरोक्त तिथियों के अनुसार ब्लॉक स्तर पर दावे व आपत्तियां दर्ज करवा सकता है, जिसका समाधान मौके पर किया जाएगा।