फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   डिफेंस पीजी कालेज में मनाया गया नववर्ष महोत्सव

डिफेंस पीजी कालेज में मनाया गया नववर्ष महोत्सव

Sun, 18 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
डिफेंस पीजी कालेज में मनाया गया नववर्ष महोत्सव
डिफेंस पीजी कॉलेज में मनाया गया नववर्ष महोत्सव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
भूना रोड स्थित डिफेंस पीजी कॉलेज आफ एजुकेशन में भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में नववर्ष महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में कृष्ण कुमार मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे व प्राचार्य राजेश कुमार ने अध्यक्षता की। मुख्यातिथि ने सम्बोधित करते हुए सर्वप्रथम सभी को नव सम्वत चैत्रशुक्ल प्रतिपदा प्रथम की शुभकामनाएं दी और कहा कि अंग्रेजी सरकार ने भारत में विजय प्राप्त कर हमारे देश पर अंग्रेजी कैलेंडर थंोप दिया। तब भी जन-सामान्य ने अपने सभी पारिवारिक व धार्मिक कार्य, त्योहार, विक्रमी संवत के अनुसार ही रखे हुए हैं। हमारा देश तो स्वतंत्र माना गया परंतु विदेशी परतंत्रता की रेखाएं आज भी हमारी स्वतंत्रता पर कलंक की भांति चमक रही हैं और भारतीय संस्कृति को प्रभावित कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी हिंदू संस्कृति प्राचीन एवं सनातन है जो कि वैज्ञानिकता से परिपूर्ण है। हमारे ऋषि मुनियों ने अपने ज्ञान के बल पर इस संस्कृति को पूरे विश्व मे स्थापित किया था। प्राचार्य राजेश कुमार ने आज के दिन के ऐतिहासिक तथ्यों को सभी के सामने रखा और उन्होंने बताया कि धर्म और मजहब पंथ संप्रदाय समानार्थी शब्द नहीं है। धर्म जीवन में अच्छी बातों को धारण करना है। नववर्ष महोत्सव के दौरान मंच संचालन डीएलएड प्रथम वर्ष के विद्यार्थी विनय शर्मा ने किया व सपना, ऊषा, अमित, कुलदीप, आशु, वीना, साक्षी, संजीव, जगदीप, दिनेश, निखिल, नीलम, सोनिया, कविता, गीता आदि विद्यार्थियों ने देशभक्ति, भारत की प्राचीन संस्कृति व अनेक समाजिक कुरीतियों पर अपने विचार रखे और विभिन्न गीतों के माध्यम से महापुरुषों की जीवनी पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed