{"_id":"66f9c435c43a15559e0a2614","slug":"101-year-old-chambaram-will-no-longer-be-called-illiterate-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-123051-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 101 साल के चंबाराम अब नहीं कहलाएंगे निरक्षर, उल्लास योजना के तहत भूना और फतेहाबाद खंड का परिणाम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 101 साल के चंबाराम अब नहीं कहलाएंगे निरक्षर, उल्लास योजना के तहत भूना और फतेहाबाद खंड का परिणाम जारी
Mon, 30 Sep 2024 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव अहलीसदर में शिक्षार्थी चंबाराम को पास होने पर बधाई देने पहंचे शिक्षा विभाग क
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग की उल्लास योजना के तहत परिणाम जारी हो गया। जिले के फिलहाल भूना और फतेहाबाद खंड का परिणाम जारी हो पाया है। चार खंडों का परिणाम शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव कार्यालय में लगने और एनआईएलपी पोर्टल न चलने के कारण जारी नहीं हो पाया है। गांव अहलीसदर के 101 साल के चंबाराम ने भी परीक्षा पास कर ली है और अब निरक्षर नहीं कहलाएंगे।
चंबाराम ने 55 अंक हासिल किए हैं। परीक्षा में पास होने की सूचना जिला समन्वयक पवन सागर ने घर जाकर दी। उल्लास योजना के तहत प्रारंभिक परीक्षा ली गई थी, जो शिक्षार्थी पास हुए है उन्हें अब तीसरी कक्षा का पाठ्यक्रम करवाया जाएगा और इसकी परीक्षा मार्च माह में संभावित है।
भूना में 934 और फतेहाबाद में 852 शिक्षार्थी हुए पास
शिक्षा विभाग कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक भूना खंड में 934 शिक्षार्थी पास हुए हैं उनमें से 18 फेल हो गए हैं। इसके अलावा फतेहाबाद खंड में 852 शिक्षार्थी पास हुए हैं और 35 फेल हुए है। विभाग ने 33 अंक लेने वाले शिक्षार्थी को पास किया है।
विज्ञापन
धीमा एनआईएलपी पोर्टल, परिणाम नहीं हो रहा अपलोड
शिक्षा विभाग के उल्लास कार्यक्रम के तहत निरक्षर को साक्षर बनाने के लिए सर्वे करवाया गया और इसमें 9050 निरक्षर मिले। इन निरक्षरों को पढ़ाने के लिए 4552 स्वयंसेवी शिक्षक को जिम्मेदारी दी गई। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल के द्वारा 22 सितंबर को 5133 ने परीक्षा दी। परीक्षा परिणाम शुक्रवार को पोर्टल पर अपडेट करना था लेकिन एनआईएलपी पोर्टल धीमा होने के कारण परिणाम अपलोड नहीं हो रहा है। इसके चलते विभाग समीक्षा भी नहीं कर पा रहा है कि किस शिक्षार्थी के नंबर ज्यादा हैं।
जिले में ये निरक्षर देंगे परीक्षा
खंड निरक्षर मिले परीक्षा केंद्र परीक्षा देने आए शिक्षार्थी
भट्टूकलां 1554 25 765
भूना 1751 42 952
फतेहाबाद 1443 57 887
जाखल 896 21 342
रतिया 1591 46 840
टोहाना 1826 65 1364
जिले में 22 सितंबर को परीक्षा आयोजित हुई थी। खंड भूना और फतेहाबाद के परिणाम की रिपोर्ट आ गई है लेकिन अन्य खंड की रिपोर्ट शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव में लगी होने के कारण नहीं आ पाई है। इसके अलावा पोर्टल धीमा होने के रिपोर्ट भी पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पा रही है।
- पवन सागर, जिला समन्वयक, उल्लास कार्यक्रम, फतेहाबाद।