फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   1000 registry and 2000 Fard related works affected in three days due to strike of Patwaris

Fatehabad News: पटवारियों के हड़ताल से तीन दिन में 1000 रजिस्ट्री और 2000 फर्द से संबंधित काम प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
1000 registry and 2000 Fard related works affected in three days due to strike of Patwaris
फतेहाबाद। जिले में पटवारियों व कानूनगो मांगों को लेकर तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। लगातार तीन दिन चली रही पटवारियों की हड़ताल पर अगले दो दिन छुट्टी रहने के कारण लोगों को रजिस्ट्री और आय प्रमाण पत्र सहित अन्य कामों की तस्दीक के लिए अब सोमवार का इंतजार करना पड़ा। तीन दिन हड़ताल से 1000 रजिस्ट्री, 2000 फर्द और करीब 900 इंतकाल संबंधित काम प्रभावित हुए।
विज्ञापन

द रेवन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले पटवारियों व कानूनगो ने लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया और कोई काम नहीं किया। पटवारियों की हड़ताल के कारण सबसे बड़ी समस्या उन लोगों के लिए खड़ी रही, जिनको जमीन पर लोन के लिए तस्दीक करवानी थी और बैंक के नाम जमीन की रजिस्ट्री करवानी थी। फतेहाबाद में पिछले तीन दिनों में 1 हजार रजिस्टि्रयां रुकी हुई हैं। इसके अलावा लोगों के आय प्रमाण पत्र, ग्रामीण तबके के लोगों के रिहायशी प्रमाण पत्रों सहित राजस्व विभाग से जुड़े सभी कार्य रुके रहे। शुक्रवार तक पटवारियों व कानूनगो की हड़ताल रही है और शनिवार व रविवार को सरकारी अवकाश होने के कारण अब लोगों को सोमवार का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि जिले में 160 पटवारियों और कानूनगो के पद स्वीकृत हैं, जिसमें से 100 पद खाली हैं, जिसकी वजह से उनका काम बढ़ गया है लेकिन उनका वेतन नहीं बढ़ाया जा रहा है। कानूनगो के 6 पद खाली पड़े हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की दिल्ली में द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के साथ हुई 4 जनवरी 2023 की बैठक में राजस्व पटवारी का वेतनमान 25500 से बढ़ाकर 32100 रुपये करने पर सहमति हुई थी। इसके बाद 32100 करने की अधिसूचना जारी हो चुकी है, परंतु इसे लागू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------------------------------------------------लघु सचिवालय आए लोग बोलेमैं जमानत के लिए फर्द निकलवाने फतेहाबाद के लघु सचिवालय में आया था , मगर यहां आने के बाद मुझे पता लगा कि पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल के चलते फर्द पर पटवारी के हस्ताक्षर नहीं हो सके।

हरजीत सिंह, निवासी, हिजरावां।

मुझे आय प्रणाम पत्र बनवाने के लिए फर्द की आवश्यकता थी, पटवारियों की हड़ताल के चलते फर्द तो निकलवा ली है मगर अब पटवारी के हस्ताक्षर नहीं हैं, तो हड़ताल खुलने के बाद मुझे दोबारा आना होगा।

कृष्णा,निवासी, खारा खेड़ी।

मुझे रजिस्ट्री करवानी थी जिसके लिए मैं पिछले तीन दिनों से परेशान हुं। पहले भागदौड़ करके रजिस्ट्री के सभी कागजात पूरे करवाए और अब कागजात पूरे हो गए हैं तो पटवारी के हस्ताक्षर बाकी रह गए हैं।


बुध सिंह,निवासी, एमपी रोही।

मैंने अपने घर की रजिस्ट्री करवानी थी जिसके लिए में शुक्रवार को फतेहाबाद के लघु सचिवालय में स्थित ई-दिशा केंद्र में आया हूं, मगर हड़ताल के चलते मेरा काम नहीं हो सका।

भगतराम, निवासी एमपी रोही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed