फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   100 students and 50 teachers who read the most on tablet will be selected as Summer PL Hero

Fatehabad News: टैबलेट पर सबसे ज्यादा पढ़ने वाले 100 छात्र और पढ़ाने वाले 50 शिक्षक चुने जाएंगे समर पीएल हीरो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
100 students and 50 teachers who read the most on tablet will be selected as Summer PL Hero
ई-अधिगम कार्यक्रम के तहत टैबलेट से पढ़ाई करते विद्यार्थी।
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों के कक्षा दसवीं से बारहवीं तक के करीब 23 हजार छात्रों को टैबलेट मिल चुके हैं लेकिन ई अधिगम के तहत पढ़ने में रूचि नहीं ले रहे हैं। विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों की टैबलेट में रूचि पैदा कर पढ़ाई करवाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने नया फार्मूला निकाला है। ग्रीष्म अवकाश में विद्यार्थियों को पीएल सॉफ्टवेयर पर पढ़ाई करनी होगी। इसी पर ही शिक्षकों को पढ़ाना होगा। टैबलेट पर सबसे ज्यादा पढ़ाई करने वाले जिले के 100 विद्यार्थी और 50 शिक्षकों को समर पीएल हीरो के रूप में खिताब दिया जाएगा और प्रमाण पत्र देकर शिक्षा विभाग सम्मानित करेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रदेश स्तर पर भी 100 छात्रों और 50 शिक्षकों का चयन होगा। गर्मियों की छुट्टियों में टैबलेट पर विद्यार्थियों का काम सप्ताह में दो बार काम करना जरूरी है। टैबलेट पर काम करने की रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जानी अनिवार्य है। ई-अधिगम कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को सप्ताह में एक बार गृहकार्य देना होगा। स्कूलों में 30 जून तक अवकाश हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान पीएल का लगातार और प्रभावी उपयोग किया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से यह कार्य शुरू कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों को 5 से 30 जून तक वनस्कूल पीएल एप्लीकेशन पर कार्य पूरे करने हैं।
विज्ञापन

ई-अधिगम को विभाग ने भागों में बांटा
ई अधिगम नोडल अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग ने ई-अधिगम कार्यक्रम को दो भागों में बांटा है। भाग एक में शिक्षकों को शामिल किए गए हैं जबकि दूसरे भाग में विद्यार्थियों को शामिल किया है। शिक्षकों को प्रति सप्ताह प्रति विषय विद्यार्थियों को दो गृह कार्य देने हैं। विद्यार्थियों को प्रति सप्ताह प्रति विषय एक होमवर्क को पूरा करना है। यह कार्य दूसरे प्रोजेक्ट से अलग रखे जाएंगे। इस प्रोजेक्ट के कहीं अंक भी नहीं जोड़े जाएंगे। कार्य पूरा करने वाले 100 विद्यार्थियों और 50 शिक्षकों को समर पीएल हीरो स्टूडेंट और समर पीएल टीचर सम्मान के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed