फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   100 deaths from corona

सावधान! कोरोना से 100वीं मौत, सामाजिक दूरी व मास्क ही बचाव

Sun, 29 Nov 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
100 deaths from corona
सावधान! जिले में कोरोना संक्रमण से 100वीं मौत हो गई है। वहीं, 32 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। अभी भी नहीं सचेत हुए तो आने वाले समय में मौत और पॉजिटिव का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है। ऐसे में सामाजिक दूरी व मास्क ही बचाव है। स्वास्थ्य विभाग के कई प्रयासों के बाद भी लोग सामाजिक दूरी रखने और मास्क लगाने के प्रति गंभीर नहीं है। यहां तक कि सरकारी विभागों से लेकर राजनीतिक पार्टियों की बैठकों में भी कोविड-19 से संबंधित नियमों की पालना नहीं हो रही है। शनिवार तक जिले में 99 लोगों की जान कोरोना से जा चुकी थी। रविवार को टोहाना के 58 वर्षीय व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उक्त व्यक्ति को 20 नवंबर को हिसार स्थित निजी अस्पताल में दाखिल करवाया था।
विज्ञापन

सिर्फ स्वास्थ्य विभाग कर रहा प्रयास, नगर परिषद आंख मूंदकर बैठा
शहर में बिना मास्क घूम रहे लोगों के चालान काटने का जिम्मा नगर परिषद प्रशासन के पास भी है मगर सिर्फ स्वास्थ्य विभाग ही कोविड से लड़ने में गंभीरता से काम कर रहा है। नगर परिषद की टीमें न तो सामाजिक दूरी को लेकर कोई जागरूकता बढ़ा रही है और न ही मास्क नहीं पहनने वालों के चालान काट रही है। बाजारों में भी दुकानदारों पर सैनिटाइजर और मास्क के प्रयोग के लिए सख्ती नहीं की गई है।
विज्ञापन

नवंबर महीने के 29 दिनों में 41 लोगों ने तोड़ा दम : जिले में कोरोना संक्रमित से 100 मृतकों में से 41 की जान मात्र नवंबर महीने के 29 दिनों में चली गई है। इससे पहले सितंबर महीने में 25 मौतें हुई थी। ठंड बढ़ने के साथ ही कोरोना खतरनाक होने लगा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सावधानी बरतने की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक जिले में कोरोना संक्रमण से 100 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 4259 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हमारी टीमें लगातार सैंपलिंग कर रही है। सामाजिक दूरी रखनी बेहद जरूरी है। मास्क भी संक्रमण को बढ़ने से रोकने में मददगार है। -डॉ. मनीष बंसल, सीएमओ, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed