फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   100 day anemia eradication campaign will start in the district not from today but from 11th

Fatehabad News: जिले में आज से नहीं 11 से शुरू होगा 100 दिन का एनीमिया मुक्ति अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
100 day anemia eradication campaign will start in the district not from today but from 11th
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में खून जांच के लिए लगी मरीजों की भीड़
फतेहाबाद। दूध-दही खानपान वाले प्रदेश में भी लोगों के शरीर में खून की कमी हो रही है। बच्चों से लेकर युवतियां व महिलाओं में खून की कमी मिल रही है। लोगों को एनीमिया मुक्ति करने के लिए स्वास्थ्य विभाग इस बार 11 जून से 100 दिन के लिए एनीमिया मुक्त अभियान शुरू करने जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत पहले 5 जून से होनी थी लेकिन इसे अब 11 जून से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

एनीमिया की वजह से लोग कई बीमारियोंं की चपेट में आ रहे हैं। इसको लेकर विभाग पहले फील्ड में जाने वाली टीमों को प्रशिक्षण भी देंगे। अहम बात यह है कि एनीमिया से ग्रस्त मिलने वाले मरीजों को उपचार के साथ टीमों को फॉलोअप भी लेना होगा। जिले में कई कैटेगरी में 54 फीसदी लोग एनीमिया ग्रस्त हैं। अधिकारियों की माने तो एनीमिया ग्रस्त मिले मरीज को आयरन की गोलियां भी निशुल्क दी जाएंगी। 100 दिनों के इस अभियान के दौरान मरीजों की तीन बार जांच होगी। जिससे दवाओं के असर का पता लगाया जा सकेगा। ये रिपोर्ट विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज होगी।
विज्ञापन

इन कैटेगरी में होगी एनीमिया मुक्त को लेकर जांच
6 माह से 5 वर्ष
5 वर्ष से 10 वर्ष
10 वर्ष से 19 वर्ष
20 से 49 वर्ष
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं की भी होगी जांच
स्वास्थ्य विभाग स्तनपान करवाने वाली महिलाओं में भी खून की जांच करेगा। इसके अलावा आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर व स्वास्थ्य कर्मचारियों की भी जांच होगी।
मरीज की तीन बार होगी जांच
अभियान के दौरान अगर मरीज एनीमिया से ग्रस्त मिलता है तो उसकी तीन बार जांच होगी। जिसमें पहली 45 दिनों बाद, दूसरी 60 दिनों बाद और तीसरी जांच 90 दिनों बाद होगी। इससे रोगियों में दवाओं के असर का पता लगाया जा सके। उसी के आधार पर ही आगे का उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 100 दिनों तक एनीमिया मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान अगर कोई एनीमिया ग्रस्त मिलता है तो उसका उपचार शुरू किया जाएगा और उसका टीम फॉलोअप भी लेगी। एनीमिया को खत्म करके बीमारियों को रोका जा सकता है।
-डॉ. भरत सहारण, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed