{"_id":"626ebb31883ddd3bff24d661","slug":"10-teams-of-able-youth-will-distribute-the-outstanding-water-bill-from-door-to-door-fatehabad-news-hsr6305268181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सक्षम युवा की 10 टीमें घर-घर बांटेंगी पानी का बकाया बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्षम युवा की 10 टीमें घर-घर बांटेंगी पानी का बकाया बिल
विज्ञापन
फतेहाबाद में दुकान पर बिल बांटते सक्षम युवा।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। तमाम कोशिशों के बावजूद पानी की बर्बादी रुक नहीं पा रही है। करीब 30 फीसदी पानी व्यर्थ बह जाता है। पानी की बर्बादी के साथ-साथ लोग बिल भरने को लेकर भी जागरूक नहीं हैं। हैरानी होगी की फतेहाबाद डिविजन का ही करीब 5.10 करोड़ रुपये पानी का बिल बकाया है। पिछले साल छूट के बावजूद भी पानी बिल की रिकवरी नहीं हो पाई है। अब जनस्वास्थ्य विभाग पानी बिल रिकवरी के लिए सक्षम युवाओं की मदद लेने जा रहा है। विभाग ने बिल बांटने के लिए 70 सक्षम युवा लगाए गए हैं।
सक्षम युवा डोर टू डोर पानी के बिल बांटेंगे और लोगों को भरने के लिए जागरूक करेंगे। इसके अलावा मौके पर ऑनलाइन बिल ट्रांसफर भी करवाएंगे, ताकि जल्द से जल्द रिकवरी की जा सके। इन 70 सक्षम युवा की 10 टीमें विभाग ने बनाई है। एक टीम में सात सक्षम युवाओं को शामिल किया गया है। अधिकारियों की माने तो वर्ष 2022-23 में पानी बिल रिकवरी का दो करोड़ का टारगेट दिया गया है।
पानी कनेक्शन के वैध-अवैध का होगा सर्वे
जनस्वास्थ्य विभाग सक्षम युवाओं से डोर टू-डोर बिल बंटवाने के अलावा वार्ड स्तर पर डाटा भी एकत्र करवा रहा है। पानी का कनेक्शन है, जिसके नाम दर्ज है उसका डाटा लिया जा रहा है। इसके अलावा ये भी जानकारी जुटाई जा रही है कि पानी कनेक्शन वैध है या फिर अवैध है। अधिकारियों की माने तो डाटा आने के बाद वार्ड स्तर पर पानी सप्लाई को लेकर भी जानकारी मिलेगी कि किस वार्ड को कितना पानी सप्लाई की क्षमता है।
विज्ञापन
जिले में बकाया है पानी का आठ करोड़ रुपये
फतेहाबाद डिविजन समेत जिले में पानी का आठ करोड़ रुपये बकाया है। फतेहाबाद डिविजन का 5.10 करोड़ रुपये और टोहाना डिविजन का तीन करोड़ बकाया है। जिले में घरों की संख्या एक लाख 40 हजार है और 92 हजार घरों में कनेक्शन है।
कोट
फतेहाबाद डिविजन में पानी का करीब पांच करोड़ रुपये बिल बकाया है। इसको लेकर फतेहाबाद में 70 सक्षम युवा लगाए गए हैं, जो कि डोर टू डोर बिल बांटेंगे और सर्वे करेंगे। इस साल दो करोड़ रुपये बिल रिकवरी का लक्ष्य लिया गया है।
-शर्मा चंद लाली, संयोजक, जल जीवन मिशन, जनस्वास्थ्य विभाग