फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   10 students from the district will participate in the state-level science essay competition to be held in Panipat tomorrow

Fatehabad News: पानीपत में कल होने वाली विज्ञान निबंध राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 10 विद्यार्थी लेंगे भाग

Tue, 16 Dec 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 16 Dec 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
10 students from the district will participate in the state-level science essay competition to be held in Panipat tomorrow
फतेहाबाद में खंड ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय संवाद - फोटो : सांकेतिक
फतेहाबाद। जिले के दस विद्यार्थियों का चयन राज्यस्तरीय विज्ञान निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 18 दिसंबर को पानीपत में सुबह 10 बजे आयोजित होगी। इसमें कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी विज्ञान से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा विभाग ने सभी चयनित विद्यार्थियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने संबंधी निर्देश खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी किए हैं। प्रतियोगिता में सरकारी तथा निजी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी भाग लेंगे। इसमें विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर अपनी वैज्ञानिक सोच और लेखन क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार चयनित विद्यार्थियों में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धोलू की कक्षा बारहवीं की छात्रा साक्षी, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़ोपल की कक्षा बारहवीं की छात्रा अंजू, अपेक्स पब्लिक स्कूल की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा कोमल, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल एमपी रोही की कक्षा दसवीं की छात्रा गारगी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पीएमश्री राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाखल की छात्रा गीतांजलि, पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिजरावां खुर्द की छात्रा अनामिका, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नहला की छात्रा सविना, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रतीका, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हसंगा के छात्र अप्रीत तथा पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल एसपी दड़ोली की छात्रा स्नेहा भी प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
-
कुरुक्षेत्र में होगी विज्ञान प्रश्नोतरी प्रतियोगिता
इसके अलावा शिक्षा विभाग की तरफ से विज्ञान प्रश्नोतरी प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र में 17 दिसंबर को होगी। इसमें जोनल स्तर पर प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी शामिल होंगे।

-
जिला स्तर पर पिछले दिनों विज्ञान निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। जिसमें 10 विद्यार्थियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। ये विद्यार्थी अब इसमें भाग लेंगे। वहीं कुरुक्षेत्र में 17 को विज्ञान प्रश्नोतरी प्रतियोगिता होगी। इसमें भी जिले के कई विद्यार्थी भाग लेंगे।
- मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed